Latehar Assembly; BJP won twice in 30 years | लातेहार विधानसभा; 30 साल में दो बार जीती बीजेपी: 2009 के बाद जीत का मुंह नहीं देख सकी पार्टी, फिर आमने-सामने प्रकाश और बैद्यनाथ राम – latehar News


लातेहार विधानसभा; 30 साल में दो बार जीती बीजेपी

लातेहार विधानसभा सीट पर पिछले हुई पांच विधानसभा चुनाव पर गौर करें तो शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम व पूर्व विधायक प्रकाश राम के बीच ही कड़ी टक्कर रही है। हालांकि पिछले हुई पांच विधानसभा चुनाव में तीन बार बैद्यनाथ राम ने बाजी मारी है। जबकि दो बार प्रकाश

.

मंत्री बैद्यनाथ राम फिर होंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में लातेहार विधानसभा सीट पर जेएमएम के बैद्यनाथ राम विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में उन्हें 76,507 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम थे। उनको कुल 60,179 वोट मिले। इस बार इंडिया गठबंधन की ओर से बैद्यनाथ राम फिर से चुनाव मैदान में होंगे, फिलहाल क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के अंदर से उन्हें किसी तरह की बड़ी चुनौती मिलने की संभावना नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस और आरजेडी के कुछ नेता चुनाव लड़ने को इच्छुक जरूर है, परंतु बैद्यनाथ राम इस क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसीलिए जेएमएम की ओर से उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की काफी संभावना हैं।

प्रकाश राम के साथ बीजेपी में कई दावेदार दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में प्रकाश राम के अलावा कई अन्य दावेदार रांची और दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि प्रकाश राम भी लातेहार से दो बार चुनाव जीत चुके हैं, पहली बार उन्होंने आरजेडी टिकट पर जीत हासिल की। दूसरी बार झाविमो टिकट पर विजयी रहे। पिछली बार बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लातेहार सीट पर बीजेपी की ओर से बृजमोहन राम और चेतलाल रामदास समेत कई नेताओं की ओर से दावेदारी की जा रही है।

35 साल पहले तक कांग्रेस का था दबदबा लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 35 साल पहले तक कांग्रेस की पकड़ काफी मजबूत थी। यहां से कई कांग्रेसी विधायक चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन वर्ष 1990 के बाद से लातेहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ कमजोर पकड़ने लगी। 1990 के बाद फिर कभी कांग्रेस यहां से चुनाव जीत नहीं सकी है। जबकि इस क्षेत्र से 1952 में गिरिजानंदन सिंह, 1967 में टी सिंह, 1972 में विजय वीरेंद्र कुमार व 1980 व 1985 में हरिदर्शन राम सिंह ने जीत हासिल की। उसके बाद से कांग्रेस कभी जीत नहीं सकी है।

30 वर्षों में दो बार ही भाजपा के बने हैं विधायक लातेहार विधानसभा की बात करें तो पिछले 30 वर्षों यानि सात विधान सभा में मात्र दो बार ही भाजपा के विधायक बन सके हैं। पहली बार 1990 के चुनाव में रामदेव राम यहां से पहले बीजेपी की विधायक बने थे। उसके बाद 2009 में बैद्यनाथ राम भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने। उसके बाद आज तक किसी भी प्रत्याशियों ने बीजेपी की टिकट से चुनाव नहीं जीती है। झारखंड अलग होने के बाद लातेहार विधानसभा क्षेत्र से मात्र एक बार 2009 में विधायक बैद्यनाथ राम बीजेपी की टिकट से विधायक बने। उसके बाद से किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की है। हालांकि 2014 में बृजमोहन राम व 2019 में प्रकाश राम बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए।

वर्ष 1952 से 2019 तक लातेहार से निर्वाचित विधायक वर्ष निर्वाचित विधायक पार्टी 1952 गिरिजा नंदन सिंह कांग्रेस 1957 जॉन मुंजनी छोसंपजपा 1962 जॉन मुंजनी स्वतंत्र पार्टी 1967 टी सिंह कांग्रेस 1969 जोहन सिंह जनसंघ 1972 विजय वीरेंद्र कुमार कांग्रेस 1977 रामदेव राम जनता पार्टी 1980 हरिदर्शन राम कांग्रेस 1985 हरिदर्शन राम कांग्रेस 1990 रामदेव राम बीजेपी 1995 बलजीत राम जनता दल 2000 बैद्यनाथ राम जेडीयू 2005 प्रकाश राम आरजेडी 2009 बैद्यनाथ राम बीजेपी 2014 प्रकाश राम झाविमो 2019 बैद्यनाथ राम जेएमएम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *