- Hindi News
- Tech auto
- Land Rover Defender Octa Price 2024; Car Specifications & Features Explained
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लैंड रोवर ने भारत में पॉपुलर SUV डिफेंडर का फ्लैगशिप मॉडल ऑक्टा लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल डिफेंडर है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 4 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।
डिफेंडर ऑक्टा में 6D डायनेमिक सस्पेंशन सिस्टम मिलेगा, जो गाड़ी के पिच और बॉडी रोल मोशन को कम करके SUV की ऑफ रोड कैपेसिटी को बेहतर बनाता है। साथ ही हायर स्पीड पर कार की स्टेबिलिटी को भी मेंटेन करके रखता है।
कार की एक्स-शोरूम कीमत 2.59 करोड़ रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने इसका एक स्पेशल ऑक्टा एडिशन वन मॉडल भी पेश किया है, जो सिर्फ एक साल के लिए अवेलेबल होगा। इसकी कीमत 2.79 करोड़ रुपए है। ब्रिटिश कार कंपनी ने पिछले साल इसे रिवील किया था।
डिफेंडर ऑक्टा को 5 डोर बॉडी स्टाइल में पेश किया गया है। इसके डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड डिफेंडर से अलग बनाते हैं। डिफेंडर का हाई-परफॉर्मेंस वैरिएंट होने के कारण ऑक्टा का मुकाबला लैम्बॉर्गिनी उरूस और एस्टन मार्टिन DBX से रहेगा है।

एक्सटीरियर: 22-इंच के व्हील ऑप्शनल लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा का ओवरऑल लुक डिफेंडर 110 की तरह ही है। इसके साइज और डिजाइन में कुछ अपडेट्स किए गए हैं। कंपनी ने ऑक्टा की हाइट 28mm और चौड़ाई 68mm तक बढ़ाई है। कार के दोनों बंपर को नया डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका अप्रोच और डिपार्चर एंगल बेहतर हुआ है। साथ ही इसकी ऑफ रोडिंग कैपेसिटी में भी सुधार हुआ है।
कार 1 मीटर गहरे पानी में भी चल सकती है, जो दूसरी डिफेंडर से ज्यादा है। SUV कार की ग्रिल भी स्टैंडर्ड कार से बड़ी है, जिससे इंजन का एयरफ्लो बढ़ा है। साइड की बात करें तो इसमें 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, इसके साथ 22-इंच के व्हील ऑप्शनल हैं। रियर में टेलगेट पर स्पेयर अलॉय व्हील और टोइंग हूक दिए गए हैं। इसमें एक क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है, जिसकी आवाज ऑक्टा मोड के साथ बदलती है।
ऑक्टा में दो कलर- चारेंटे ग्रे और पेट्रा कॉपर दिए गए हैं, जबकि ऑक्टा एडिशन वन में फैरो ग्रीन और कार्पेथियन ग्रे कलर मिलते हैं। इन सभी शेड के साथ ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ दी गई है।

