Lalit Modi’s allegation- umpire fixing used to happen in IPL | ललित मोदी का आरोप- IPL में अंपायर फिक्सिंग होती थी: कहा- श्रीनिवासन ने ऑक्शन भी फिक्स किया; सुष्मिता सेन को डेट कर चुके IPL फाउंडर

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ललित मोदी IPL के फाउंडर हैं। उन्होंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी लीग को शुरू किया था। - Dainik Bhaskar

ललित मोदी IPL के फाउंडर हैं। उन्होंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी लीग को शुरू किया था।

IPL के फाउंडर ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि टूर्नामेंट में अंपायर फिक्सिंग हुआ करती थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक एन श्रीनिवासन तो CSK के मैचों में चेन्नई के अंपायर ही लगाते थे। यहां तक कि उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूय फ्लिंटॉफ खरीदने के लिए ऑक्शन तक फिक्स कर दिया था।

मोदी ने यूट्यूबर राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया। मोदी ने 2010 में भारत छोड़ दिया था, उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उन्होंने देश छोड़ा था। हालांकि, इसी दौरान उन पर BCCI ने 253 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। जुलाई 2022 में मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के डेट करने की बात भी सामने आई थी।

फ्लिंटॉफ का चेन्नई में जाना तय था राज शमानी ने यू्ट्यूब पर ललित मोदी के साथ वीडियो पॉडकास्ट रिलीज किया। इसमें मोदी ने कहा कि 2009 IPL से पहले ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपना नाम रजिस्टर कराया। तब CSK के मालिक और BCCI सेक्रेटरी एन श्रीनिवासन ने कहा कि फ्लिंटॉफ उनकी टीम में ही जाना चाहिए।

मोदी ने फिर बाकी टीमों से कह दिया कि ऑक्शन में वह फ्लिंटॉफ के लिए बोली न लगाए। ऑक्शन में ऐसा ही हुआ और फ्लिंटॉफ को CSK ने 1.55 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। तब ऑक्शन में बोली डॉलर से लगाई जाती थी।

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने पहली बार IPL के बारे में इतने सच कहे हैं।

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने पहली बार IPL के बारे में इतने सच कहे हैं।

श्रीनिवासन ने अंपायर भी फिक्स किए ललित मोदी ने आगे कहा, श्रीनिवासन ने IPL में अंपायर तक फिक्स किए थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के लिए चेन्नई के अंपायर अपॉइंट किए थे। श्रीनिवासन का मानना था कि अंपायर सक्सेसफुल नहीं होगा। जब टूर्नामेंट सक्सेसफुल हो गया तो उन्होंने खुद ही अंपायर फिक्सिंग करना शुरू कर दिया।

2010 में BCCI ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप ललित मोदी 2010 तक BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे। उन्हें मुंबई और चेन्नई के बीच उस साल के फाइनल के बाद BCCI से निकाल दिया गया। BCCI ने उन पर 253 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। तब श्रीनिवासन BCCI सेक्रेटरी थे।

एन श्रीनिवासन 2011 से 2014 तक BCCI के चेयरमैन रहे।

एन श्रीनिवासन 2011 से 2014 तक BCCI के चेयरमैन रहे।

ललित मोदी की कंट्रोवर्शियल जिंदगी, 14 साल पहले देश छोड़कर भागे ललित मोदी ने IPL की शुरूआत की थी। वो 2005 से 2010 तक ‌BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे। 2010 में ललित को धांधली के आरोप में IPL कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें BCCI से भी सस्पेंड कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों के बाद 2010 में ललित देश से फरार हो गए थे।

उनकी निजी जिंदगी भी कम कंट्रोवर्शियल नहीं रही। उन्हें अपनी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था, जो उनसे उम्र में करीब 10 साल बड़ी थीं। परिवार वालों के खिलाफ जाकर उन्होंने मीनल से शादी की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ललित मोदी ने 2022 में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ललित मोदी ने 2022 में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

IPL कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे ललित, BCCI ने 22 आरोप लगाए थे

  • IPL की शुरुआत करते हुए ललित मोदी ने अपने परिवार के कई सदस्यों को IPL में हिस्सेदारी दिलाई थी। 2008 में IPL के आते ही यह लीग सुपरहिट हो गई और इसके लिए ललित ने खूब तारीफें लूटीं।
  • IPL से खिलाड़ियों और BCCI को भी फायदा होने लगा। कुछ समय बाद IPL और ललित के निजी स्वार्थ की जानकारी सबके सामने आने लगी और उन्हें 2010 के IPL फाइनल के बाद BCCI के वाइस प्रेसिडेंट पद से हटा दिया गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने ललित मोदी पर 22 आरोप लगाए, जिनमें अपने परिवार को कॉन्ट्रैक्ट देना, IPL की ब्रॉडकास्टिंग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना, नीलामी में धांधली करना जैसे कई आरोप शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *