Ladwa Smriti Irani statement Haryana Election  Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में बोली स्मृति ईरानी: कहा- जनता ने राजस्थान-मध्यप्रदेश में कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकाल दी, अब हरियाणा की बारी – Kurukshetra News

कार्यकर्ताओं ने किया स्मृति ईरानी का स्वागत।

स्मृति ईरानी ने रविवार को लाडवा में नायब सिंह सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। स्‍मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया, लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा म

.

उन्‍होंने कांग्रेस को देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का हाल बुरा कर दिया है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हिमाचल की जनता से कई झूठे वादे किए थे, लेकिन अब सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में खुद के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी भी स्थिरता नहीं आ सकती है, क्योंकि जो पार्टी अपने नेताओं के बीच एकता नहीं ला सकती वह राज्य में स्थिरता क्या लेकर आएगी।

जनसभा में पहुंची भीड़।

जनसभा में पहुंची भीड़।

बापू-बेटा बाकियों को निपटाने में लगें हैं- स्मृति

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारा-मारी मची हुई है। हरियाणा कांग्रेस में तो बापू भी दावेदार और बेटा भी दावेदार है, दोनों मिलकर बाकियों को निपटाने में लगे हुए हैं। यह सब देखकर हरियाणा के जागरूक नागरिक हरियाणा से कांग्रेस को निपटाने में जुट हुए हैं। कांग्रेस यह जानती है कि दलित उन्हें वोट नहीं देता, इसलिए वह पूरे दलित समाज से नफरत करती है।

अभी ट्रेलर है, 8 अक्‍टूबर के बाद जनता को पूरी फिल्‍म दिखाई जाएगी- सुमन सैनी

नायब सैनी की पत्‍नी सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सत्ता में सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री निवास का नाम भी कबीर कुटीर रखा गया है। भाजपा सरकार जनता का सहारा बन उनके सपनों को उड़ान देती है। सुमन सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अभी तक हरियाणा की जनता ने सिर्फ ट्रेलर ही देखा है, लेकिन 8 अक्टूबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता को विकास की पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *