Laddus distributed to celebrate inclusion of MP Sanjay Seth in the Union Cabinet | सांसद संजय सेठ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की खुशी में बांटे लड्डू – Jamshedpur (East Singhbhum) News


गम्हरिया | आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 8 स्थित बड़ा गम्हरिया केंदुआ पाड़ा में निगम की ओर से सफाई की गई नाली के कचरे को सड़क पर छोड़ दिए जाने से लोगों में रोष हैं। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क से कचरा हटाने की मांग की। लोगों ने बताया कि नाली की सफा

.

चांडिल | रांची सांसद संजय सेठ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की खुशी में भाजपा नेत्री सारथी महतो ने रघुनाथपुर पर मिठाई का वितरण किया। इस दौरान सारथी ने कहा की रांची सांसद संजय को उनके विश्वसनीयता को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में रांची लोकसभा क्षेत्र की विकास प्रगति पर रहेगी। इस मौके पर बलराम महतो, समीर मंडल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

पोटका | हल्दीपोखर में शिव गाजन पूजा समिति के तत्वाधान में शिव गाजन पर्व मनाया गया। रविवार को स्थानीय कमल तालाब से सैकड़ों भोक्ता स्नान कर नीम चौक पूजा स्थल पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर जाम डाली यात्रा निकाली गई। यात्रा पूजा स्थल से मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर, कीर्तन पाड़ा, रंकिणी मंदिर तक पहुंचा एवं वापस शिव मंदिर आकर पुरा हुआ। जाम डाली और गरिया भार यात्रा में सैकंडों भोक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भोक्ता बने पार्षद सूरज मंडल, बबलू चौधरी, सुनील मुंडा, मनोज, रामसिंह समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

गम्हरिया | शनिदेव भक्त मंडली की ओर से सरायकेला सदर अस्पताल में अपना 40 वें और इस साल का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। एमजीएम ब्लड सेंटर और सदर अस्पताल के सहयोग से शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ यश्मिता सिंह ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। इसे सफल बनाने में अमिताभ, मनोज, चित्रा, प्रकाश, विक्रम, अभिनाश, कृष्ण, विकास, राजा, देवब्रत, उज्ज्वल, मिलन आदि का योगदान रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *