Kurukshetra Grocery store owner shot | Kurukshetra News video | कुरुक्षेत्र में करियाना स्टोर संचालक को मारी गोली, VIDEO: पेट के साइड में लगी, 3 सेकेंड में फायर कर भागे, बाइक पर आए थे – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में स्टोर संचालक को गोली मारकर भागते बदमाशा।

कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में स्काइट कॉलेज के पास बाइक पर आए 2 बदमाश शर्मा करियाना स्टोर के संचालक को गोली मारकर फरार हो गए। गोली दुकानदार के पेट में लगी। परिजनों ने तुरंत उनको पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना रात करीब 9 बजे की ह

.

नेता कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ गोल्डी के मुताबिक, वह अपने पिता रामवीर शर्मा के साथ अपने करियाना स्टोर पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर 2 बदमाश उनके स्टोर में घुसे और उसके पिता रामवीर शर्मा पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके पिता के पेट में लगी।

घटना के बारे में जानकारी देते घायल रामवीर शर्मा के बेटे गोल्डी।

घटना के बारे में जानकारी देते घायल रामवीर शर्मा के बेटे गोल्डी।

प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

उसने तुरंत अपने पिता रामवीर शर्मा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पिता के पेट के साइड में गोली लगी। फिलहाल उसके पिता की हालत गंभीर है। उधर, सूचना पाकर सीआईए और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

फायर करते ही भाग गए

गोल्डी ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। बदमाश फायर करते ही स्टोर से भाग गए। सब कुछ बेहद जल्दी में हुआ। उसके पिता गोली लगने के बाद लहुलुहान होकर नीचे गिरे तब उसे पता चला कि उसके पिता को गोली लगी है। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

घटना के बाद स्टोर पर इकट्‌ठा भीड़।

घटना के बाद स्टोर पर इकट्‌ठा भीड़।

पिस्टल साफ करते हुए अंदर घुसे

सीसीटीवी कैमरे में 2 बदमाश पिस्टल साफ करते हुए अंदर जाते दिख रहे हैं। उनमें से एक ने वाइट और तो दूसरे यलो कलर की कैप डाली हुई है। मात्र 3 सेकेंड में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *