Kullu Kangana Ranaut 7 December BJP protest rally against Congress celebration update | कुल्लू में कंगना रनोट 7 दिसंबर को निकालेंगी रोष रैली: कांग्रेस के जश्न के विरोध में होगा प्रदर्शन, पूरे हिमाचल में धरने की तैयारी – Patlikuhal News

प्रेस वार्ता करते पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व अन्य भाजपा पदाधिकारी

हिमाचल प्रदेश सरकार 2 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी में है, वहीं भाजपा 7 दिसंबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गई है। कुल्लू में 7 दिसंबर को मंडी से सांसद कंगना रनोट की अगुआई में अखाड़ा बाजार से ढालपुर तक रोष रैली निकाली

.

सड़कों पर उतरने की तैयारी में भाजपा हिमाचल में कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरा होने पर सीएम सुक्खू की ओर से जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। बिलासपुर जिला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

लेकिन कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर भाजपा अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन रखे गए हैं और कुल्लू जिला में भी 7 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मंडी सांसद कंगना रनोट

मंडी सांसद कंगना रनोट

कांग्रेस सरकार पर पूर्व की योजनाएं बंद करने का आरोप प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सरकार जनता को दी गई सुविधाओं को बंद करने का जश्न मना रही है। क्योंकि जनता आज समस्याओं से बेहाल है और कांग्रेस सरकार अपने मित्रों को एडजस्ट करने में डटी हुई है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता के द्वारा कांग्रेस को चुना गया लेकिन कांग्रेस अपनी कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई। पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा जो सुविधाएं दी गई थी। वह भी कांग्रेस ने बंद कर दी।

28 हजार करोड़ कर्ज का आरोप उन्होंने कहा आज कांग्रेस ने मात्र 2 साल में ही 28000 करोड रुपए का कर्ज ले लिया और अब उनके कर्ज लेने की सीमा भी खत्म हो गई है। लेकिन उसके बाद भी जनता के बीच कांग्रेस दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में 7 दिसंबर को अखाड़ा बाजार से लेकर ढालपुर तक रोष रैली निकाली जाएगी और कांग्रेस सरकार की नाकामियों का खुलकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से शामिल होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *