Korba Mayor Candidate Filed Nomination | कोरबा में महापौर प्रत्याशी ने भरा नामांकन: मंत्री लखनलाल देवांगन हुए शामिल; बोले- भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकाल की होगी जांच – Korba News

कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मंगलवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में पार्टी के 67 वार्ड प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली।

.

रैली में श्रम मंत्री और विधायक लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के शासन में जो भ्रष्टाचार हुए है, भाजपा की जीत के बाद इन मामलों को उजागर किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा नगर निगम चुनाव में BJP महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने नामांकन दाखिल किया।

कोरबा नगर निगम चुनाव में BJP महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने नामांकन दाखिल किया।

महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन को देखते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल से जनता नाराज है और इसका परिणाम चुनाव में दिखेगा।

BJP महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की नामांकन रैली

BJP महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की नामांकन रैली

संजू देवी ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह जनता के बीच नहीं गईं और उनकी छवि अच्छी नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *