Kohli reaches century with a boundary, spectator touches his feet moments | कोहली की चौके से सेंचुरी, दर्शक ने पैर छुए: ब्रेविस का फ्लाइंग कैच, हर्षित का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, ओस की वजह से गेंद बदली गई; मोमेंट्स

रांची17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विराट कोहली के शतक के बाद एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और बाद में उनके पैर भी छू लिए। - Dainik Bhaskar

विराट कोहली के शतक के बाद एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और बाद में उनके पैर भी छू लिए।

रांची में खेले गए मैच में भारत ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। भारत ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से 349/8 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट हो गई।

रविवार को कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद एक दर्शक सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और कोहली के पैर छूने लगा। मैच के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने ऋतुराज गायकवाड का एक हाथ से हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा। वहीं हर्षित राणा ने ब्रेविस को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया।

पढ़िए IND vs SA पहले वनडे के टॉप-13 मोमेंट्स…

1. जायसवाल ने पहली बॉल पर चौका लगाया

भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। मार्को यानसन की गुड लेंथ गेंद को उन्होंने कट किया और गेंद डीप पॉइंट के बाहर चौके के लिए चली गई।

यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए।

2. कोहली ने चौके से खाता खोला

यशस्वी के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने गुड लेंथ पर गेंद डाली। एंगल की वजह से कोहली के बैट का किनारा लगा और गेंद थर्ड-मैन बाउंड्री के बाहर चौके के लिए चली गई।

विराट कोहली ने पावरप्ले में 2 छक्के भी लगाए।

विराट कोहली ने पावरप्ले में 2 छक्के भी लगाए।

3. जॉर्जी ने रोहित का कैच छोड़ा

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा का कैच टोनी डी जॉर्जी ने छोड़ दिया। नांद्रे बर्गर की शॉर्ट गेंद पर रोहित ने पुल शॉट खेला। गेंद हवा में सीधे डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, जहां जॉर्जी ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथों से फिसलकर छाती से टकराई और नीचे गिर गई।

जॉर्जी ने रोहित शर्मा का कैच एक रन पर छोड़ा। उन्होंने 57 रन की पारी खेली।

जॉर्जी ने रोहित शर्मा का कैच एक रन पर छोड़ा। उन्होंने 57 रन की पारी खेली।

4. कोहली की सिक्स से फिफ्टी

18वें ओवर में विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने कॉर्बिन बॉश के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। यह कोहली के वनडे करियर की 76वीं फिफ्टी रही। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर और तीसरी गेंद पर पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाया।

विराट कोहली ने सिक्स लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की।

विराट कोहली ने सिक्स लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की।

5. ब्रेविस का फ्लाइंग कैच, गायकवाड आउट

27वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार डाइविंग कैच से ऋतुराज गायकवाड पवेलियन लौटे। ओटनिल बार्टमैन की गुड लेंथ गेंद पर गायकवाड़ ने कवर की ओर ड्राइव खेला। शॉट अच्छी तरह टाइम हुआ और गेंद तेजी से पॉइंट की दिशा में गई। यहां ब्रेविस ने दाहिनी ओर हवा में उछलकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। गायकवाड़ 8 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रेविस ने ऋतुराज गायकवाड का कैच 8 रन पर लपका।

ब्रेविस ने ऋतुराज गायकवाड का कैच 8 रन पर लपका।

6. दर्शक ने कोहली के पैर छुए

विराट कोहली ने 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उनकी सेंचुरी के तुरंत बाद एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और कोहली के पैर छू लिए।

शतक लगाने के बाद एक दर्शक ने कोहली के पैर छुए।

शतक लगाने के बाद एक दर्शक ने कोहली के पैर छुए।

7. राहुल ने रिवर्स स्वीप पर सिक्स लगाया

49वें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने रिवर्स शॉट पर छक्का लगा दिया। मार्को यानसन की फुल लेंथ गेंद लेग स्टंप के बाहर थी। राहुल ने बेहतरीन रिवर्स स्कूप खेला और गेंद को डीप थर्ड-मैन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

यानसन की बॉल पर राहुल ने रिवर्स शॉट खेलकर सिक्स लगाया।

यानसन की बॉल पर राहुल ने रिवर्स शॉट खेलकर सिक्स लगाया।

8. राहुल ने अलग-अलग कलर के ग्लव्स से कीपिंग की

साउथ अफ्रीका की पारी में कप्तान केएल राहुल अलग-अलग रंग के ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरे। उन्होंने एक हाथ में ऑरेंज और दूसरे हाथ में नीले रंग का ग्लव्स पहना था।

केएल राहुल अलग-अलग कलर के ग्लव्स पहनकर कैच लेते हुए।

केएल राहुल अलग-अलग कलर के ग्लव्स पहनकर कैच लेते हुए।

9. राहुल ने जॉर्जी की 2 बार स्टंपिंग छोड़ी

केएल राहुल ने टोनी डी जॉर्जी को दो ओवर में दो बार जीवनदान दिया। नौवें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की फुल गेंद लेग स्टंप के बाहर थी। जॉर्जी आगे बढ़कर ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। गेंद राहुल के पैड से टकराकर दूर निकल गई और स्टंपिंग का मौका हाथ से निकल गया।

इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर भी राहुल मौका नहीं भुना सके। सुंदर की फुल लेंथ गेंद पर जॉर्जी आगे बढ़े। अंदरूनी किनारा लगा और गेंद राहुल के दाहिने से निकलकर फाइन लेग की दिशा में चौके तक चली गई।

केएल राहुल ने टोनी डी जॉर्जी को दो बार जीवनदान दिया।

केएल राहुल ने टोनी डी जॉर्जी को दो बार जीवनदान दिया।

10. कुलदीप को रिव्यू पर विकेट

दो जीवनदान मिलने के बाद जॉर्जी आखिरकार LBW आउट हो गए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद कुलदीप यादव ने गुड लेंथ पर डाली। गेंद सीधी पिच हुई और जॉर्जी फ्लिक करने से चूक गए। गेंद पहले उनके फ्रंट पैड पर लगी और फिर बैक पैड पर।

अंपायर जयारामन मदनगोपाल ने पहले नॉट आउट दिया था, लेकिन कुलदीप के भरोसे के चलते भारत ने रिव्यू लिया। गेंद-ट्रैकिंग में गेंद स्टंप से टकराती दिखी और फैसला बदल गया। ट्रैकिंग दिखते ही विराट कोहली ने जोरदार रिएक्शन दिया।

टोनी डी जॉर्जी 39 रन बनाकर LBW आउट हुए।

टोनी डी जॉर्जी 39 रन बनाकर LBW आउट हुए।

11. हर्षित का अग्रेसिव सेलिब्रेशन

22वें ओवर में साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा। डेवाल्ड ब्रेविस 37 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड ने उनका कैच पकड़ा। ब्रेविस को आउट करने के बाद राणा ने पवेलियन की ओर जाने का इशारा भी किया। ठीक एक ओवर पहले ब्रेविस ने राणा को फ्लिक शॉट पर छक्का लगाया था।

ब्रेविस को आउट करने के बाद इशारा करते हुए हर्षित राणा।

ब्रेविस को आउट करने के बाद इशारा करते हुए हर्षित राणा।

12. ओस की वजह से बॉल बदली गई

38 ओवर के बाद गेंद बदलनी पड़ी। लगातार ओस की वजह से गेंद काफी गीली हो गई थी और उसका रंग भी उतर गया था। कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने बताया कि गेंद जरूरत से ज्यादा गीली हो चुकी थी, इसलिए इसे बदल दिया गया।

13. कॉर्बिन बॉश का बैट टूटा

45वें ओवर में कॉर्बिन बॉश का बैट टूट गया। ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर डाली। कॉर्बिन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनके बैट का हैंडल अलग हो गया। उन्होंने बैट बदला और उसके बाद अपनी फिफ्टी पूरी की।

कॉर्बिन बॉश ने 51 बॉल पर 67 रन बनाए।

कॉर्बिन बॉश ने 51 बॉल पर 67 रन बनाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *