Kinnaur Preparations Save Village Flood CC Wall News Update | किन्नौर में गांव को बाढ़ से बचाने की तैयारी: डेढ़ करोड़ की सीसी वॉल लगेगी, लकड़ी का पुल भी बनेगा; राजस्व मंत्री का फैसला – Kinnaur News


बटसेरी गांव को बाढ़ से सुरक्षित करने की योजना तैयार की गई है।

किन्नौर में गांव को बाढ़ से सुरक्षित करने की योजना तैयार की गई है। प्रदेश राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर यह कार्य शुरू किया जाएगा। घटना बटसेरी की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़

.

राजस्व मंत्री के संज्ञान में आते ही विभाग को सीसी वॉल निर्माण के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने तत्काल प्रभाव से 14 लाख रुपए की सीसी वॉल के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके अलावा, आईपीएच विभाग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से अतिरिक्त सीसी वॉल का निर्माण करेगा।

बाढ़ में वन विभाग का लकड़ी का वैकल्पिक पुल भी बह गया था। मंत्री ने वन विभाग को नए पुल के निर्माण के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं। सभी विभाग युद्ध स्तर पर इस कार्य को पूरा करने में जुटे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *