Kiara Advani became a part of Cannes for the first time | पहली बार कांस का हिस्सा बनीं कियारा आडवाणी: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया; हाथ में प्लास्टर लगाए ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक सामने आया

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पहली बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कांस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपने कांस डेब्यू के लिए व्हाइट हाई स्लिट गाउन चुना, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखीं। कियारा ने इस लुक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वहीं, ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक सामने आया। कांस में दूसरे दिन ऐश्वर्या को पेस्टल पिंक और ग्रीन गाउन में देखा गया। एक्ट्रेस 22 साल से कांस का हिस्सा बनती आ रही हैं। इस बार उनका हाथ भी फ्रैक्चर है। इसके बावजूद उन्होंने ये इवेंट अटेंड किया।

एक नजर दोनों एक्ट्रेसेस के लुक पर…

कियारा का यह ड्रेस फेमस फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया है।

कियारा का यह ड्रेस फेमस फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया है।

कियारा को इस लुक में स्टाइल लक्ष्मी लेहर ने किया है।

कियारा को इस लुक में स्टाइल लक्ष्मी लेहर ने किया है।

इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए कियारा मिनिमल मेकअप के साथ व्हाइट मोतियों से बनी ईयररिंग्स पहने दिखीं।

इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए कियारा मिनिमल मेकअप के साथ व्हाइट मोतियों से बनी ईयररिंग्स पहने दिखीं।

इस साल कियारा कांस के सिनेमा गाला डिनर में इंडिया को रीप्रेजेंट करेंगी।

इस साल कियारा कांस के सिनेमा गाला डिनर में इंडिया को रीप्रेजेंट करेंगी।

वहीं, सेकेंड लुक में ऐश्वर्या को पेस्टल पिंक और ग्रीन गाउन में देखा गया।

वहीं, सेकेंड लुक में ऐश्वर्या को पेस्टल पिंक और ग्रीन गाउन में देखा गया।

ऐश्वर्या के इस खूबसूरत गाउन को फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है।

ऐश्वर्या के इस खूबसूरत गाउन को फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है।

इस वक्त ऐश्वर्या के एक हाथ में चोट लगी हुई है। इसके बावजूद वे हाथ में प्लास्टर लगाए इस इवेंट का हिस्सा बनीं।

इस वक्त ऐश्वर्या के एक हाथ में चोट लगी हुई है। इसके बावजूद वे हाथ में प्लास्टर लगाए इस इवेंट का हिस्सा बनीं।

ऐश्वर्या ने अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ईवा लॉन्गोरिया के साथ पोज भी दिया।

ऐश्वर्या ने अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ईवा लॉन्गोरिया के साथ पोज भी दिया।

अब एक नजर ऐश्वर्या के पहले दिन वाले लुक पर….

कांस 2024 के पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने मेगालोपोलिस स्क्रीनिंग के लिए 3D एलिमेंट्स वाला गाउन चुना।

कांस 2024 के पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने मेगालोपोलिस स्क्रीनिंग के लिए 3D एलिमेंट्स वाला गाउन चुना।

ऐश्वर्या की ये ड्रेस भी फाल्गुनी और शेन ने डिजाइन की है।

ऐश्वर्या की ये ड्रेस भी फाल्गुनी और शेन ने डिजाइन की है।

सोशल मीडिया पर हो रही है आराध्या की तारीफ
इस इवेंट में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ पहुंची हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आराध्या उन्हें सहारा देती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि ऐश्वर्या के हाथ में चोट लगी है। मां को इस तरह सपोर्ट करते देख यूजर्स आराध्या की तारीफ कर रहे हैं।

2002 में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या
पिछले 22 साल से ऐश्वर्या हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती हैं। वे पहली बार 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इवेंट में पहुंची थीं। वे कांस के ज्यूरी मेंबर का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, कियारा के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *