Kheda Watan Punjab Diyan’s torch will reach Mohali today | खेडां वतन पंजाब दियां की मशाल पहुंची मोहाली: डीसी आशिका जैन ने किया स्वागत, फतेहगढ़ साहिब के लिए हुई रवाना – Mohali News

खेडा वतन पंजाब दियां तीन की मशाल यात्रा मोहाली में पहुंची। जिला प्रशासन की तरफ से डीसी आशिका जैन ने खुद मशाल का स्वागत किया।

पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-3’ की मशाल आज (रविवार) मोहली पहुंची। इस मौके ​​​​​ डीसी आशिका जैन द्वारा इसका स्वागत किया गया। इसके बाद यह मशाल श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुई। इस

.

संगरूर से होगा खेलों का आगाज

डीसी आशिका जैन ने बताया कि खेड़ां वतन पंजाब दियां-2024 का आगाज 29 को संगरूर से होना है। इसमें CM पंजाब भगवंत मान मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। इसके लिए लुधियाना 20 अगस्त को मशाल का आगाज हुआ था। इसके बाद यह मशाल विभिन्न जिलों का सफर कर रही है। इसी कड़ी में आज मशाल रूपनगर से मोहाली में प्रवेश हुई। कुराली में पहले स्वागत हुआ। इसके बाद मोहाली में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सरकार का कहना है कि इन खेलों के माध्यम से युवाओं को काफी फायदा होगा। वहीं, इससे नशे को भी खत्म किया जा सकता है।

ऐसे मोहाली पहुंची मशाल

खेडां वतन पंजाब दियां तीन की मशाल मार्च का शेडयूल।

खेडां वतन पंजाब दियां तीन की मशाल मार्च का शेडयूल।

खिलाड़ियों को मिलेगी सारी सुविधाएं
‘खेडां वतन पंजाब दिया-2024’ के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सरकार द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो। इन खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 14, 17, 21, 21-30, 31-40, 41-50, 51-60, 61-70 के अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसके लिए विभाग की तफ से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा इन मुकाबलों को जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को फायदा होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *