खन्ना के ललहेड़ी रोड पर दशमेश नगर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ 2 सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सरेआम हमलावर तेजधार हथियारों से वार करते दिखाई दे रहे हैं। घर में मौजूद महिलाओं ने मुश्
.
घटना 17 सितंबर की रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। जसवंत सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर मौजूद था। पास ही रहते कुछ लोगों ने आकर हमला किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर पहले जसवंत के घर की तरफ पैदल आते हैं।
इन्होंने अपनी पीठ के पीछे तेजधार हथियार छिपाए थे। पास आकर एकदम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। सीधे सिर में भी वार किया गया। जसवंत सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह पर हमला हुआ। दोनों भाइयों की पत्नियों समेत कुछ अन्य महिलाओं ने मुश्किल से इन्हें बचाकर घर में बंद किया। इसके बाद भी हमलावर बंद गेट पर तेजधार हथियारों से हमला करते रहे और धमकियां देते रहे।
4 हमलावरों की पहचान, केस दर्ज
मामले की जांच कर रहे एएसआई मुखत्यार सिंह ने बताया कि घटना में घायल जसवंत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना 1 में गुरी, कुलदीप सिंह, गुरी की माता और मनिंदर कौर निवासी गली नंबर 4 नजदीक बंत सिंह ट्यूबवेल दशमेश नगर ललहेड़ी रोड खन्ना और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315 (2), 126 (2), 351 (2), 191 (3), 190 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।