कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मो शाहबुल अपने बहन के ससुराल आम लेकर मुफासिल थाना क्षेत्र के हथिया दियारा गांव गया था। जिसके बाद साले को उसके जीजा मो. आलम ने उससे दहेज चार लाख रुपए देने की मांग की और परिजनों से बताने को कहा। वह
.
वहीं उसका हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसे देख उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो उसके बहनोई ने उसे पहले बुरी तरह से पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। यह सब घटना मो शाहबुल बंद कमरे से झांककर देख रहा था। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथिया दियारा गांव की है। मृतका की पहचान रेशमा खातून(32) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतका 4 बच्चे की मां थी। वहीं इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने मृतका के परिजनों को दिया तो वो मुफस्सिल थाना पुलिस के साथ उसके ससुराल पहुंचे। जहां पुलिस की आने की भनक लगते ही उसके ससुराल वाले फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कमरे में बंद मो शाहबुल को बाहर निकाला। वहीं उनकी बेटी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
24 घंटे पहले की हत्या
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात हुई लड़ाई झगड़ा के बाद ही महिला की हत्या कर दी गई थी। शनिवार की रात को आरोपी लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे लकिन आसपास चहल-पहल के कारण 24 घंटे तक शव को घर में ही रखा था। जहां सुबह भाई के पहुंचने पर उसके साथ भी पिटाई की गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगा।