Karnataka Voter List Scam Exposed; Rahul Gandhi SIT | Aland Assembly | कर्नाटक में डेटा सेंटर ऑपरेटर ने वोटरों के नाम हटाए: हर मतदाता पर ₹80 मिले, 6000 एप्लिकेशन थे; राहुल ने वोट चोरी के आरोप लगाए थे

बेंगलुरु19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने 18 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी और वोट डिलीट करा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने 18 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी और वोट डिलीट करा रहे हैं।

कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर बड़ा खुलासा हुआ है। इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने वोटर्स लिस्ट में अनियमितताओं की जांच के दौरान पाया कि एक डेटा सेंटर ऑपरेटर को प्रत्येक मतदाता के नाम फर्जी तरीके से हटाने के लिए ₹80 मिले थे।

SIT के अनुसार, दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच आलंद सीट पर 6,018 वोटरों के नाम हटाने के आवेदन आए थे। यानी डेटा सेंटर ऑपरेटर को कुल मिलाकर ₹4.8 लाख का भुगतान किया गया। SIT ने कलबुर्गी जिला मुख्यालय में एक डेटा सेंटर की पहचान भी की है, जहां से वोटरों के नाम हटाने के एप्लिकेशन भेजे गए थे।

जांच में यह भी पता चला कि जो 6,018 एप्लिकेशन आए थे, उनमें केवल 24 ही सही थे। क्योंकि वे आलंद में अब नहीं रहते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी और वोट डिलीट करा रहे हैं। उन्होंने आरोपों के समर्थन में आलंद के उन वोटरों को भी पेश किया, जिनके नाम हटाने की कोशिश की गई थी।

CID ​​की साइबर क्राइम यूनिट मामले की जांच कर रही थी। 26 सितंबर को SIT ने जांच अपने हाथ में ले ली थी। पिछले हफ्ते, SIT ने भाजपा नेता सुभाष गुट्टेदार से जुड़ी संपत्तियों पर छापे मारे। 2023 में सुभाष गुट्टेदार आलंद से कांग्रेस के बी आर पाटिल से हार गए थे।

राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में 'वोट चोरी' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें आलंद के एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया था।

राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें आलंद के एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया था।

SIT की जांच में 5 बड़े खुलासे-

1. स्थानीय पुलिस की जांच के दौरान फरवरी 2023 में वोटरों के नाम हटाने का पता चला था। इसके बाद CID ने जांच की। इस दौरान मामले में आलंदा के स्थानीय निवासी मोहम्मद अशफाक के शामिल होने की जानकारी मिली। अशफाक से 2023 में पूछताछ हुई। उसने खुद को निर्दोष बताया और अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सौंपने का वादा किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वह दुबई चला गया।

2. अब इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अशफाक से जब्त किए गए उपकरणों की जांच से पता चला है कि वह इंटरनेट कॉल के जरिए अपने एक सहयोगी, मोहम्मद अकरम, और तीन अन्य लोगों के संपर्क में था। पिछले हफ्ते, SIT ने उनमें से चार की संपत्तियों की तलाशी ली।

3. इस दौरान कलबुर्गी में मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए एक डेटा सेंटर के संचालन और हर नाम काटने पर ₹80 के भुगतान की बात स्थापित करने वाले सबूत मिले। जांच में पता चला कि डेटा सेंटर का संचालन मोहम्मद अकरम और अशफाक कर रहे थे, जबकि अन्य लोग डेटा एंट्री ऑपरेटर थे।

4. SIT को एक लैपटॉप भी मिला, जिससे वोटरों के नाम हटाने के लिए अप्लाई किया गया था। इसके आधार पर 17 अक्टूबर को भाजपा नेता सुभाष गुट्टेदार ​​​​​​, उनके बेटों हर्षानंद और संतोष, और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सहयोगी मल्लिकार्जुन महंतगोल की संपत्तियों की तलाशी ली गई।

5. सभी के मोबाइल फोन के साथ सात से ज्यादा लैपटॉप जब्त किए गए हैं। डेटा सेंटर ऑपरेटर को पैसे कौन ट्रांसफर कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। जांच ​​में पता चला कि चुनाव आयोग के रजिस्ट्रेशन कराने और आलंद की मतदाता सूचियों में बदलाव के लिए 75 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ था, जो पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी से लेकर पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार तक के नाम पर दर्ज हैं।

गुट्टेदार बोले- वोटरों के नाम हटाने में मेरी कोई भूमिका नहीं आलंद से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता गुट्टेदार ने दावा किया है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2023 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर जीतने वाले बी.आर. पाटिल ने निजी फायदे के लिए ये आरोप लगाए थे। गुट्टेदार के अनुसार, पाटिल मंत्री बनना चाहते हैं और ये आरोप लगाकर राहुल गांधी का पक्ष लेना चाहते हैं।

18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए थे आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को 31 मिनट का प्रजेंटेशन दिया था। इसमें उन्होंने कहा- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं। राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए।

राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया। पढें पूरी खबर

चुनाव आयोग ने कहा- ऑनलाइन वोट डिलीट करना संभव नहीं

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर 19 सितंबर को लेटर जारी करते हुए कहा था- कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता। वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया केवल कानूनी नियम और सुनवाई के बाद ही होती है। आयोग के मुताबिक,

QuoteImage

कर्नाटक के आलंद में 2023 में 6,018 आवेदन आए थे, जिनमें से सिर्फ 24 सही और 5,994 गलत पाए गए। संदिग्ध गतिविधि पर आलंद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर जांच कलबुर्गी पुलिस को सौंपी गई। वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा सीट पर 7,792 नए वोटर रजिस्ट्रेशन में से 6,861 गलत निकले और मामला पुलिस तक पहुंचा।

QuoteImage

………………………………………………

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

CRPF बोली- राहुल गांधी सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानते: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लेटर लिखा- बिना बताए विदेश जाते हैं

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी पिछले 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश गए। इस दौरान वे इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *