Karnataka Sex Tape Scandal NCW Update | Prajwal Revanna | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, NCW बोला-किसी पीड़ित ने शिकायत नहीं की: जो एक महिला हमारे पास पहुंची थी, उसे ऐसा शिकायत का दबाव डाला गया

नई दिल्ली/बेंगलुरु8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी वे हासन में JDS के उम्मीदवार है। भाजपा का JDS के साथ गठबंधन है। - Dainik Bhaskar

प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी वे हासन में JDS के उम्मीदवार है। भाजपा का JDS के साथ गठबंधन है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में देशभर में सरगर्मी है। अब मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 9 मई को कहा कि किसी भी पीड़ित ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। जो महिला हमारे पास शिकायत कराने पहुंची थी, उसने बताया कि उसे जबरन ऐसा करने के लिए कहा गया था।

महिला आयोग ने एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) का भी हवाला दिया। इसके मुताबिक, यौन शोषण की शिकायत के आधार पर जो दो केस रजिस्टर हुए हैं

एटीआर ने पीड़ितों द्वारा यौन शोषण की शिकायतों के आधार पर दो मामलों के दर्ज होने का संकेत दिया। इसके साथ ही एक पीड़ित के रिश्तेदार की तरफ से अपहरण के लिए एक अतिरिक्त शिकायत भी दर्ज की गई। हालांकि, इस मामले में कोई भी पीड़ित आयोग में शिकायत दर्ज कराने के लिए नहीं आया है।

NCW बोला- ऑनलाइन शिकायत करने वालीं 700 महिलाएं एक ग्रुप से जुड़ी हैं
महिला आयोग के मुताबिक, महिला ने कहा कि उसे कई नंबरों से कॉल कर शिकायत करने की धमकी दी गई। यह भी पता चला कि इस शिकायतकर्ता को लोगों के एक ग्रुप ने उत्पीड़न और झूठे मामलों शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया था। पीड़ित ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने परिवार के के लिए सुरक्षा की मांग की है

NCW ने ये भी बताया कि जिन 700 महिलाओं ने ऑनलाइन शिकायत की, वे एक सोशल एक्टिविस्ट ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। उनका न तो केस से और न ही प्रायमरी शिकायतों से सीधा जुड़ाव है।

JDS की राज्यपाल से दरखास्त- मामले की CBI जांच कराएं
मामले के घटनाक्रमों के बीच JDS नेता एचडी कुमारस्वामी राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पास याचिका लेकर पहुंचे। इसमें मांग की गई है कि सेक्स स्कैंडल की CBI से जांच कराएं। एक दिन पहले यानी 8 मई को राज्य सरकार ने मामले की CBI इंक्वायरी से इनकार किया था।

JDS प्रमुख और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने दावा किया कि SIT मामले की निष्पक्ष जांच करेगी, ऐसी उम्मीद बेकार है। जांच में राज्य सरकार का दखल रहेगा।

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से सस्पेंड हुए प्रज्वल
28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया। प्रज्वल पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ किडनैपिंग का भी केस दर्ज किया गया है। केस में एचडी रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना को भी गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- एचडी रेवन्ना 14 मई तक रिमांड पर:राज्य सरकार ने प्रज्वल की CBI जांच कराने से इनकार किया

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की विक्टिम के अपहरण के आरोपी एचडी रेवन्ना की पुलिस रिमांड 14 मई तक बढ़ा दी गई है। रेवन्ना को SIT ने 3 मई को विक्टिम के बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। वहीं, कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना की CBI जांच कराने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *