Karnataka sex scandal | third FIR against Prajwal Revanna | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीसरी FIR: स्कैंडल की जानकारी BJP लीडरशिप को देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ उत्पीड़न का केस

बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होने के बाद प्रज्वल जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे। - Dainik Bhaskar

26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होने के बाद प्रज्वल जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीसरी FIR दर्ज की गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सूत्रों के मुताबिक, यह FIR 8 मई को बेंगलुरु में दर्ज की गई थी। यह शिकायत किसने दर्ज कराई है, SIT ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

वहीं, इस सेक्स स्कैंडल के व्हिसलब्लोअर यानी इस मामले की जानकारी BJP लीडरशिप को देने वाले भाजपा नेता जी.देवराज गौड़ा के खिलाफ सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह FIR 1 अप्रैल को रजिस्टर की गई थी, हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है।

देवराज गौड़ा ने प्रज्वल के पिता के खिलाफ लड़ा था विधानसभा चुनाव
गौड़ा ने पिछले साल भाजपा लीडरशिप को प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल के बारे में जानकारी दी थी और प्रज्वल को हासन से लोकसभा का टिकट देने को लेकर सचेत किया था। इसके बाद भाजपा ने कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन किया था।

देवराज गौड़ा ने 2023 में प्रज्वल के पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस स्कैंडल की जानकारी देते हुए गौड़ा ने कांग्रेस लीडरशिप पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप लगाया था। एचडी रेवन्ना भी इस सेक्स स्कैंडल में आरोपी हैं और एक विक्टिम की किडनैपिंग के केस में SIT की हिरासत में हैं।

रेवन्ना के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, देश के साथ एयरपोर्ट्स पर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना ने SIT के सामने पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा था, जो 7 मई को खत्म हो गया है। हालांकि, अब तक उनके देश लौटने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होने के बाद प्रज्वल जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे। 1 मई को उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा था- मैं जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के जरिए CID बेंगलुरु को बता दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया।

SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन जारी की
इस केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।

SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया कि वह हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी।

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार की मौजूदगी में यह घोषणा की। सुरजेवाला ने बेलगावी में मीडिया से चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से 10 सवाल भी पूछे। जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया कि पीएम प्रज्वल का सच जानते थे, फिर भी उन्होंने सच छिपाया।

ये खबरें भी पढ़ें…

कुमारस्वामी बोले- राज्य सरकार ने प्रज्वल के वीडियो फैलाए:पुलिस को डरा-धमकाकर 25 हजार पेन ड्राइव सर्कुलेट कराईं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार पर उनके भतीजे और हासन सीट से लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो वाली पेन ड्राइव बांटने का आरोप लगाया है। कुमारस्वामी ने कहा कि चुनाव से कुछ समय पहले 25 हजार पेन ड्राइव बांटी गई थीं, जिसमें प्रज्वल के महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने वाले वीडियो थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर पहली बार बोले मोदी:कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति, उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती। ऐसे ही इस मामले में कदम उठाने के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *