कर्नाटक8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मराठी में बात नहीं करने पर पिटाई, बस कंडक्टर ने बताया उसे कन्नड़ आती है।
कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) के बस कंडक्टर पर बेलगावी में मराठी में बात नहीं करने पर लोगों ने उसकी पिटाई की। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सुलेभावी के पास हुई। यह इलाका महाराष्ट्र के बॉर्डर से लगता है।
पूरा मामला फ्री टिकट से जुड़ा है। कर्नाटक में महिलाओं की बस टिकट मुफ्त रहती है। एक पुरुष पैसेंजर फ्री टिकट मांग रहा था। मना करने पर बोला कि मराठी में बोलो, जबकि बस कंडक्टर ने बताया कि, उसे कन्नड़ आती है। जिससे विवाद बढ़ गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने कंडक्टर पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 साल की लड़की द्वारा दर्ज कराई गई जवाबी शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है।
बेलगावी में मराठी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है और उनमें से एक वर्ग जिले को महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य और वहां रहने वाले कन्नड़ लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं।

DCP रोहन जगदीश ने BIMS अस्पताल जाकर कंडक्टर के सेहत की जानकारी ली।
पीड़ित बोला- बस रुकते ही 6-7 लोग आए और पीटने लगे बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी ने बताया कि, मैं जब टिकट काट रहा तभी बस में एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। पुरुष के साथ बैठी महिला ने मुफ्त में दो टिकट मांगी, मैंने उसे एक दे दिया और पूछा आप दूसरी टिकट किसके लिए चाहते हैं। महिला ने पुरुष की ओर इशारा किया।
मगर मैंने यह बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए बस में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है तो उन्होंने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतने पर ही बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां लगभग 50 लोग और पहुंच गए। इस मारपीट में बस कंडक्टर को चोटें आईं हैं।
कंडक्टर हॉस्पिटल में एडमिट, 4 लोग अरेस्ट DCP रोहन जगदीश ने बेलगावी के BIMS अस्पताल जाकर कंडक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कर्नाटक की मरिहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मारुति तुरुमुरी, राहुल नायडू और बालू गोजगेकर के तौर पर हुई है।
DCP रोहन जगदीश ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
——————————————————
ये खबर भी पढ़े…….
जोधपुर में रोडवेज-कंडक्टर से मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार:बस में सवार 15 महिला-पुरुष ने हमला कर की थी तोड़फोड़

राजस्थान रोडवेज जोधपुर आगार के एक बस कंडक्टर को हाल ही में तिंवरी कस्बे में पीटा गया था। मथानिया पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मारपीट, राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े इस मामले में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़े…