पंजाब के कपूरथला का रहने वाला एक युवक न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में बड़े अधिकारी के तौर पर नियुक्ति किया गया है। कपूरथला के नडाला गांव के मनीष शर्मा ने न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती होकर अपने परिवार और पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से
.
मनीष के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने कहा- उनके बेटे ने 10वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक प्रेम कर्मसर पब्लिक स्कूल, नडाला से की थी। इसके बाद 12वीं की शिक्षा जालंधर के एक प्रसिद्ध स्कूल से पूरी की। पढ़ाई के बाद मनीष 2016 में न्यूजीलैंड चले गए।
तीन साल शारीरिक और मानसिक मेहनत के बाद हुआ चयन
बचपन से ही मनीष का सपना पुलिस में भर्ती होकर कानून की सेवा करना था। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उन्होंने तीन साल तक कड़ी शारीरिक और मानसिक मेहनत कर तैयारी जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वे न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में अधिकारी के पद पर चयनित हो गए।
मनीष शर्मा की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। माता-पिता और परिजनों ने इसे गौरव का क्षण बताया। गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने मनीष को लगातार बधाइयां दीं। मनीष को जल्द न्यूजीलेंड में किसी जिले के अधिकारी के तौर पर नियुक्ति किया जाएगा।