पंजाब में कपूरथला जिले के सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट को आज एसएसपी के आदेश पर बंद कर दिया गया है। इस थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के तबादले दूसरे थानों में कर दिए गए हैं। जिले में इतने बड़े स्तर पर किए तबादले पुलिस की कार्यशैली को और भी बेहतर बनाने
.
सिटी थाना -2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का काम अब फिर से सिटी थाना में ही किया जाएगा। DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने उच्च अधिकारियों ने निष्ठावान कर्मयों की काबलियत को देखते हुए यह कदम उठाया है।

कपूरथला में ट्रांसफर किए गए पुलिस कर्मचारियों की सूची
पूर्व एसएसपी ने बांटा दो भागों में
बता दें कि, अगस्त 2023 में तत्कालीन SSP राजपाल सिंह संधू द्वारा शहर के क्षेत्र में विस्तार और बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखते हुए सिटी थाना को 2 भागों में बांट दिया था। जिसमें वर्षभर में दर्ज होने वाली FIR को दों भागो में बांट कर कुछ क्षेत्र थाना सिटी -1 के साथ जोड़ दिए गए थे। जहां पर लोग पुलिस को शिकायत दर्ज करवा सकते थे। वहीं बहरी क्षेत्र के लगभग 85 एरिया को सिटी थाना-2 अर्बन अस्टेट के साथ जोड़ दिए गए। पुलिस लाइन में स्थापित किए गए इस थाने में अलग से SHO और अन्य स्टाफ को भी तैनात किया गया। इस फैसले के बाद काफी देर तक दो थानें की हदबंदी को लेकर कई लोगों को असंजस की स्तिथि बनी रही थी।

कपूरथला में ट्रांसफर किए गए पुलिस कर्मचारियों की सूची
मनजीत सिंह बने ढिलवां थाने के एसएचओ
DSP सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने जहां सिटी थाना -2 को एक जनवरी से बंद करने की पुष्टि की है, वहीं उन्होंने बताया कि जिले में 42 पुलिस कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात 26 कर्मचारियों को थानों में तैनात किया गया है। जिसके चलते सिटी थाना -2 के SHO मनजीत सिंह को ढिलवां थाने का SHO बनाया गया है। सिटी थाने में विक्रमजीत सिंह चौहान को तैनात किया है, जो अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे। इसके साथ साथ कई थानों में एडिशनल SHO भी तब्दील किए हैं।