Kapurthala Punjab Governor Gulab Chand Kataria | कपूरथला पहुंचे पंजाब के राज्यपाल: साइंस सिटी और RCF का दौरा, गुलाब चंद कटारिया ने थ्री- डी शो देखा; कोच निर्माण की जानकारी ली – Kapurthala News

कपूरथला पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और रेल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। राज्यपाल कटारिया के साथ उनकी पत्नी अनिता कटारिया भी थीं। कपूरथला पहुंचने पर DC अमित कुमार पांचाल और SSP गौरव तुरा द्वारा उनका स्वागत किया

.

राज्यपाल कटारिया ने सबसे पहले RCF के दौरे के दौरान शैल डिवीजन में रेल कोचों के निर्माण की विधि का जायजा लिया गया। उन्होंने शीट मेटल शॉप पर रेल कोच फैक्ट्री के इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों से बात करते हुए रेल कोच फैक्ट्री द्वारा देश के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।

कपूरथला पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत करते अधिकारी

कपूरथला पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत करते अधिकारी

रेल कोच फैक्ट्री में जानकारी लेते राज्यपाल

रेल कोच फैक्ट्री में जानकारी लेते राज्यपाल

पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

रेल कोच फैक्ट्री के रेस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा राज्यपाल कटारिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रेल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर SS मिश्रा ने राज्यपाल को रेल कोच फैक्ट्री द्वारा रेल कोचों के उत्पादन और अन्य देशों को रेल कोचों की सप्लाई के बारे में जानकारी दी।

साइंस सिटी के दौरे दौरान राज्यपाल द्वारा इको शो, थ्री डी शो, लाइफ थ्रू ऐजज शो देखे गए। इस अवसर पर राजयपाल कटारिया ने समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में साइंस सिटी द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए ऐसे ओर अधिक संस्थाओं को स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

साइंस सिटी में राज्यपाल

साइंस सिटी में राज्यपाल

एक मॉडल का निरीक्षण करते राज्यपाल व अन्य

एक मॉडल का निरीक्षण करते राज्यपाल व अन्य

प्राकृतिक रहस्यों से पर्दा उठाया गया : राज्यपाल

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान इस संगठन ने जिस तरह से पृथ्वी, ब्रह्मांड और अन्य प्राकृतिक रहस्यों से पर्दा उठाया गया है, उसने इंसानों के लिए प्रकृति को करीब से जानने के लिए रास्ता खोला है।

साइंस सिटी में अधिक से अधिक छात्रों के दौरे को सुनिश्चित करने की वकालत करते हुए कहा कि साइंस सिटी के माध्यम से भारत के वकारी पुलाड प्रोजेक्ट जैसे कि चंद्रयान, गगनयान के बारे में विद्यार्थियों जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. मुनीश कुमार, IFS ने राज्यपाल को साइंस सिटी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ADC (D) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, ADC (J) नवनीत कौर बल्ल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, SP सरबजीत रॉय, SP गुरप्रीत सिंह, SDM इरविन कौर, सहायक कमिश्नर कपिल जिंदल मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *