Kapurthala burning stubble 40 thousand rupees fine | कपूरथला में पराली जलाने पर 40 हजार का जुर्माना: 7 किसानों के काटे गए चालान, जमीन को राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री – Kapurthala News


कपूरथला में किसान का चालान काटती अधिकारियों की टीम।

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर ही पराली जलाने वाले 7 किसानों के चालान काटकर 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।

.

SDM सुल्तानपुर लोधी अपर्णा द्वारा बताया कि सभी गांवों में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर और नोडल सहायक नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें फील्ड में पूरी तरह अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने सोमवार को स्वयं टीमों का नेतृत्व किया और खेतों का दौरा किया तथा आग लगाने वाले किसानों के मौके पर ही चालान काटे। उन्होंने बताया कि अब उनके द्वारा गांव झंडूवाल में 2, गांव परमजीतपुर में 2, गांव पसन कदीम में 1, गांव जब्बोसुधार में 2 चालान काटे गए हैं। आग लगाने वाले किसानों की जमीनें लाल सूची में डाली जा रही हैं।

1500 एकड़ में बनी पराली की गठरी

कृषि विकास अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में लगभग 4500 एकड़ धान की फसल उगाई गई है। जिसमें से 1500 एकड़ रकबे को पराली की गठरी बना दिया गया है। क्षेत्र में लगभग 13 बेलर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली जलाने की बजाय उसे खेत में ही जोत देना चाहिए। इस मौके पर पशु वैटनरी डॉ. गुरकरनबीर सिंह, नायब तहसीलदार विकास गुप्ता, SHO मनजीत सिंह मौजूद रहे।

नोडल अधिकारियों ने रिपोर्ट किए 11 केस

सुलतानपुर लोधी की SDM अपर्णा ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक में एक सप्ताह दौरान नोडल अधिकारियों दवारा 11 केस रिपोर्ट किए गए थे। जिसके बाद मौके पर जाकर 5 स्थान पर खेतो में पराली को आग लगी पाई गई है। जिनके चालान काट कर 40 हज़ार रूपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि गांव झंडूवाला राजपूतां में दो आग के मामलो में 5000 तथा 15000 जुरमाना वसूला गया। वहीं गांव परमजीतपुर में भी दो मामलों में 2500 – 2500 रूपए वसूले गए। गांव पसन कदीम में एक किसान से 15000 जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी किसानों की जमीन को राजस्व विभाग में रेड एंट्री भी कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *