Kangra Truck Load Gas Cylinder Overturn Driver Die 2 Injure News Update | कांगड़ा में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा: ड्राइवर की मौत, दो कर्मचारी घायल; लोग बोले- ब्रेक फेल होने से हादसा – Dehra News

देहरा उपमंडल के बेह ढोंटा क्षेत्र में ट्रक पलटा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज एचपी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ड्राइवर दीप चंद की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य कर्मचारी देवेंद्र सिंह पिंटू और कमल घायल हुए। हादसा देहरा उपमंडल के बेह ढोंटा क्षेत्र में हुआ।

.

आकाश गैस सर्विस देहरा की यह गाड़ी सिलेंडर सप्लाई के लिए जा रही थी। मोड़ पर गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी संजय डोगरा के अनुसार हादसा गाड़ी के ब्रेक फेल होने से हुआ। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया।

हादसे के बाद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद लोगों ने सिलेंडर को दूर रखा।

हादसे के बाद लोगों ने सिलेंडर को दूर रखा।

गाड़ी पुरानी हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। कमल को हल्की चोटें आईं और उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिलेंडर सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ी काफी पुरानी थी। इसमें पहले भी तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आ चुकी थीं। ग्रामीणों ने गैस एजेंसी और प्रशासन पर सिलेंडर ढुलाई में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

फिलहाल मोइन पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *