Kangra Army Soldier Last Rites News Update | कांगड़ा में जवान का अंतिम संस्कार: बीमारी से हुई मौत, दिल्ली में थी पोस्टिंग, दो बच्चों के पिता – Dehra News


घराटी गांव में सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सेना के जवान की मौत हो गई है। ज्वालामुखी के घराटी गांव में सेना के जवान अनीश (विवेक शर्मा) की पेट में अल्सर के कारण मौत हो गई। वह 10 डोगरा रेजिमेंट में दिल्ली में तैनात थे। आज उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कि

.

अनीश शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा हैं। उनकी दो बहनें भी हैं। अनीश ने मात्र साढ़े 17 साल की उम्र में सेना की वर्दी पहनी थी। उनके परिवार में कई सदस्य सेना में सेवारत हैं।

ग्राम पंचायत गाहलियां के उप प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अनीश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने भी शोक व्यक्त किया है। गांव के लोग इस वीर सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *