Kalki Katha in Sambhal: Police deployed for security | संभल DM-SP ने रामभद्राचार्य के पैर छुए, VIDEO: जगद्गुरु बोले- WIFE को लेकर कुछ गलत नहीं कहा; हमारे देश में तलाक नहीं था – Sambhal News

सनी गुप्ता, संभल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

WIFE शब्द का फुल फॉर्म बताने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। ये अंग्रेजों की ही व्याख्या है, लिखित में है। हमारे देश में डाइवोर्स नहीं था, ये थोपा गया। हमारे यहां वाइफ को धर्मपत्नी कहकर पुकारा जाता है। अंग्रेजी लेखक शेक्सपीयर ने कहा है कि मजबूरी तुम्हारा ही नाम नारी है।

उन्होंने कहा- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए। वो वंदेमातरम् के विरोधी हैं। राष्ट्रगीत को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए। इसे सभी को एक सुर में गाना चाहिए।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य संभल में कल्कि कथा सुनाने पहुंचे हैं। कथा 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम में चलेगी।

इससे पहले आज महायज्ञ में आहुति के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। महोत्सव स्थल पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। सुधांशु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत देश के कई बड़े संत शामिल हुए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने पैर छूकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। कथा में हर दिन 10-15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

दरअसल, रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें उन्होंने वाइफ शब्द का फुल फॉर्म समझाया था। कहा था- WIFE मतलब…

  • W = Wonderful
  • I = Instrument
  • F = For
  • E = Enjoy

यानी हिंदी में कहें तो पत्नी आनंद का साधन है। विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं। अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए

कुछ तस्वीरें देख लीजिए…

संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

एसपी केके बिश्नोई ने रामभद्राचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

एसपी केके बिश्नोई ने रामभद्राचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम VVIP को न्योता कथा का न्योता यूपी के सीएम योगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई प्रदेशों के राज्यपालों-मंत्रियों को भी भेजा गया है। पीएम मोदी ने 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था। कल्कि को भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है, जो कलियुग के अंत में यानी 4 लाख 26 हजार साल बाद आएंगे।

कल्किधाम में हो रही कथा के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:52 PM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रामनवमी पर शुरू होगा भारत की संस्कृति बताने वाला गुरुकुल

कथा में जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा- आगामी रामनवमी को हम ऐसे गुरुकुल की उद्घाटन करने जा रहे हैं जहां शिष्य भारत की संस्कृति की प्रत्येक विधाओं को कक्षाओं में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ेंगे। भारत के 1 करोड़ 40 लाख लोगों तक हम भगवती संस्कृत भाषा को समझाकर रहेंगे।

12:50 PM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रामभद्राचार्य बोले- संविधान में 130 संशोधन, मनुस्मृति में एक भी नहीं

रामभद्राचार्य ने कहा- मनुस्मृति में कहीं भी राष्ट्र का विरोध नहीं किया गया है। आज के संविधान में भी 130 संशोधन हो चुके हैं, पर मनुस्मृति में कहीं संशोधन नहीं हुआ, क्योंकि वह प्रत्येक ऋषि की भाषा है, वह भारत का संविधान ही नहीं है भारतीयता की परिभाषा भी है। इसलिए सबको संस्कृत का जानना अत्यंत आवश्यक है।

रामभद्राचार्य ने कहा- कलयुग के पापियों को नष्ट करने का नाम कल्कि है। कल्कि भगवान के वैसे तो 24 अवतार हैं और 24 में यह 10वां है। संस्कृत में सम्भ का अर्थ होता है कल्याण, जो प्रत्येक भारतवासी को कल्याण अर्पित करता है, जो जगत का कल्याण करते हैं उन्हें शंभु कहते हैं, जो जगत में कल्याण लाता है उसे संभल कहते हैं। इसी पर भगवान का दसवां अवतार होगा। जब एक ही सीध में सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति आ जाते हैं तो उसी समय भगवान कल्कि का अवतार होगा।

12:07 PM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

चप्पे-चप्पे पर फोर्स, CCTV से निगरानी, अपडेट दे रहे रिपोर्टर सनी

12:06 PM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बाल योगी बोले- अब लोग जानेंगे कि भगवान कल्कि कौन हैं

बाल योगी दीनानाथ ने कहा- संभल वासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि विश्व की पहली भगवान कल्कि की कथा यहां की पावन धरती पर हो रही है। आने वाले समय में भगवान कल्कि भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।

इसी प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। सनातन जागता रहेगा। लोगों को भगवान कल्कि के विषय में जानकारी मिलेगी। लोगों को जानना चाहिए कि भगवान कल्कि हैं कौन?

10:37 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पुष्पवर्षा के साथ कथा का शुभारंभ

पुष्पवर्षा के साथ संभल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का शुभारंभ हुआ। दोपहर साढ़े 3 बजे जगद्गुरु राम भद्राचार्य ने कथा शुरू की। इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंच से भजन गाए।

10:24 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

‘भारत में किसी मुस्लिम की विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा’

स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत में किसी भी मुस्लिम की विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। ये पाकिस्तान की हताशा का परिणाम है। हमारे देश में सहअस्तित्व की भावना है, सभी लोग एक साथ रहें, हम किसी के विरोध में नहीं हैं। लेकिन, जो यहां रह रहे हैं वो लोग वंदे भारत का गान जरूर करें। इसे कोई सांप्रदायिक रंग न दें। विपक्ष योगी और मोदी के साथ मेरा भी विरोध कर रहे हैं। वो जो कर रहे हैं करते रहें। कहा- देश में जाति के आधार पर कभी भी आरक्षण नहीं होना चाहिए, आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए। इसके लिए मैंने केंद्र सरकार को लिखा है।

09:15 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

डीएम-एसपी ने रामभद्राचार्य के पैर छुए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने मुलाकात की। पुष्प अर्पित किए। झुककर पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

08:50 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कथा में पहुंच रहे देश के बड़े संत और महामंडलेश्वर

संभल के होने वाली इस कथा में आनन्द पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित श्रीश्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरि जी महाराज (तपोनिधि श्री पंचायती आनन्द अखाड़ा) पहुंचे हैं। इसके साथ ही स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज, रविन्द्र पुरी जी महाराज, पद्म विभूषित सद्गुरु ब्रह्ममेशानंद जी महाराज, स्वामी बालकानंद जी महाराज, बाबा बलरामदास हठयोगी जी महाराज, स्वामी यतींद्रानंद जी महाराज, ऋषिश्वरानंद जी महाराज, श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज शामिल होंगे।

08:27 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले- पिशाचों की जमात है विपक्ष

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने देश की पहली कल्कि कथा को लेकर कहा कि देश में पहली बार ऐसी कथा होने जा रही है, इसके लिए पूरे भारत वासियों को बधाई देता हूं।

वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर उन्होंने कहा- देश का विपक्ष निशाचरों की जमात है। ये लोग देश द्रोही काम कर रहे हैं, देश की जनता इन्हें बिहार के चुनाव जैसा ही जवाब देगी।

08:15 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज से महिला शंकराचार्य पहुंचीं

08:10 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने किया जगद्गुरु का स्वागत

08:05 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रामभद्राचार्य बोले- सपा सांसद बर्क पर चले देशद्रोह का मुकदमा

07:20 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रामभद्राचार्य और आचार्य प्रमोद कृष्णम पीसी के लिए पहुंचे

06:48 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

10 हजार लोगों के बैठने के लिए का पंडाल और कड़ी सुरक्षा

इस महोत्सव के लिए 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल पंडाल तैयार किया गया है. साथ ही, लगभग एक हजार साधु-संतों के प्रवास हेतु टेंट की कुटिया भी बनाई गई हैं. महोत्सव में देश के कई बड़े साधु संत और विभिन्न प्रदेशों के मंत्री भी शामिल होने के लिए पहुंचेंगे. बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत एक डिप्टी एसपी, तीन थानों की पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है.

06:35 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

2 नवंबर 2007 को सम्भल को ‘श्रीकल्किपीठ’ के रूप में मान्यता मिली

06:32 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जगद्गुरु रामभद्राचार्य इस कथा का गुणगान करेंगे

06:30 AM1 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा शुरू

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *