- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Jupiter Will Remain In Cancer Until 3rd December, Guru Ka Rashifal, Guru Kark Rashi Me, Jupiter Transit In Cancer
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरु ग्रह कर्क राशि में आ गया है और ये ग्रह 3 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वक्री रहते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। अभी गुरु मार्गी है यानी आगे की ओर बढ़ रहा है। 12 नवंबर को ये वक्री हो जाएगा यानी पीछे की ओर चलने लगेगा। कर्क गुरु की उच्च राशि है। गुरु की अब अपनी ही राशि मीन में स्थित शनि पर नजर रहेगी, जो कि शुभ है। ये स्थिति कर्क, मकर, वृश्चिक और मीन राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगी।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – चौथे भाव में गुरु धन की आवक को कमजोर कर सकता है। धार्मिकता में कमी आएगी। व्यापार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बचत घटेगी एवं जमा पूंजी से खर्च करना पड़ सकता है।
वृषभ – तीसरे भाव का गुरु बेहतर रहेगा। समय में सुधार होगा और प्रमोशन के मौके मिलेंगे। कई रुके कार्यों में गति आएगी, समय पर लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।
मिथुन – दूसरे भाव का गुरु, पिछले समय की अपेक्षा कम लाभ देगा, लेकिन स्थिति संतोषजनक रहेगी। काम करने का मन नहीं बनेगा और आलस की अधिकता रह सकती है।
कर्क – पहले भाव में गुरु और वह भी उच्च का होने से बेहतर प्रभाव देगा। धन की आवक में वृद्धि होगी। कर्ज की स्थितियों में सुधार होगा। धर्म के कार्यों में रुचि होगी। मनमाफिक कार्य होंगे।
सिंह – बारहवें भाव का गुरु आय को प्रभावित कर सकता है। संभलकर रहना होगा। विवादों को निकट नहीं आने दें। हर कार्य को सोच-समझकर करें। आय को सुरक्षित रखें। सरकारी लोगों से उलझने का प्रयास न करें, सभी दस्तावेज अपडेट रखें।
कन्या – ग्यारहवें भाव का गुरु विशेष आर्थिक लाभ की स्थिति बनाएगा। सफलता का दौर रहेगा। लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। मनचाही कामनाएं भी पूर्ण होंगी। पारिवारिक मामलों में भी सुधार होगा।
तुला – दसवें भाव का गुरु आय में कमी नहीं आने देगा। अब समय सुधार का होगा। पिछले दिनों से आ रही परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
वृश्चिक – नौवें भाव का गुरु पिछले सभी घाटों को पूरा करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शत्रुओं का नाश होगा, अच्छी खबरों की प्राप्ति होगी। सरकार से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु – आठवें भाव का गुरु आर्थिक स्वतंत्रता नहीं देगा। बचत को महत्व देना होगा और संभलकर रहना होगा। ज्यादा दिखावे से बचें। धन का सदुपयोग करें। आवश्यक चीजों में ही व्यय करें।
मकर – सातवें भाव का गुरु स्थिति सामान्य बनाए रखेगा। छोटे-मोटे कार्य होते रहेंगे, धन की आवक सामान्य रहेगी। परिवार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
कुंभ – छठे भाव का गुरु बेहतर रहेगा और बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। अन्य भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। दिसंबर में किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है।
मीन – पांचवां भाव का गुरु मुनाफा बढ़ाएगा। व्यापार की तरक्की के साथ नौकरी करने वालों को भी प्रमोशन, धन का लाभ कराएगा। पद में वृद्धि होगी तथा सम्मान भी प्राप्त होगा। गुरु राशि का स्वामी भी है, अतः यह समय हर दृष्टि से फायदेमंद रहेगा।
