Jupiter transit in Gemini, guru ka rashi parivartan in hindi, guru ka rashifal, Retrograde Jupiter will enter Gemini from Cancer. Find out how this planet will affect all 12 zodiac signs. | गुरु का राशि परिवर्तन: वक्री गुरु कर्क से मिथुन में करेगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Jupiter Transit In Gemini, Guru Ka Rashi Parivartan In Hindi, Guru Ka Rashifal, Retrograde Jupiter Will Enter Gemini From Cancer. Find Out How This Planet Will Affect All 12 Zodiac Signs.

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरु ग्रह इस समय कर्क राशि में वक्री है और वक्री रहते हुए ये ग्रह 3 दिसंबर को कर्क से पीछे वाली मिथुन राशि में आ जाएगा। हालांकि गुरु के इस राशि परिवर्तन की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं, कुछ पंचांग में राशि परिवर्तन की तारीख 3 दिसंबर बताई गई है और कुछ में 4 और कुछ में 5 दिसंबर को गुरु का राशि परिवर्तन बताया गया है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, ये ग्रह 3 दिसंबर को राशि बदलेगा और 11 मार्च 2026 तक मिथुन राशि में वक्री रहेगा। इसके बाद ये मार्गी हो जाएगा। गुरु 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर फिर से कर्क में आ जाएगा। जानिए मिथुन राशि में आने के बाद गुरु का सभी 12 राशियों पर कैसा असर हो सकता है…

गुरु इस राशि के तीसरे भाव में रहेगा, इसका सीधा असर भाई-बहनों और साहस पर होगा। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी।

  • वृषभ राशि

इस राशि के दूसरे भाव गुरु रहेगा, धन और वाणी पर सीधा असर डालेगा। ये स्थिति आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगी। धन संचय के प्रयास सफल होंगे और पारिवारिक मामलों में आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। हालांकि, वक्री होने से कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं।

  • मिथुन राशि

गुरु इसी राशि में रहेगा। ये ग्रह व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और ज्ञान में विस्तार होगा। विवाह और साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। वक्री स्थिति के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है, खान-पान का ध्यान रखें।

  • कर्क राशि

गुरु इस राशि से निकलकर बारहवें भाव में यानी मिथुन में चला जाएगा। गुरु धन संबंधी मामलों पर असर डालेगा, खासकर व्ययों पर। ये समय विदेशी कामों पर खर्च करवा सकता है। आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

  • सिंह राशि

गुरु आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा। ये ग्रह आय और लाभ को प्रभावित करेगा। ये स्थिति आर्थिक लाभ दे सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी।

  • कन्या राशि

गुरु इस राशि के दसवें भाव में है। ये ग्रह कर्म और करियर पर सीधा असर डालेगा। ये समय आपके करियर और व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पदोन्नति की संभावना है। वक्री गुरु के कारण काम का दबाव भी हो सकता है।

  • तुला राशि

ये ग्रह तुला राशि के नवम भाव में रहेगा। गुरु भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा के क्षेत्र पर असर डालेगा। समय भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा और धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है।

  • वृश्चिक राशि

गुरु इस राशि के आठवें भाव में रहेगा। गुरु के कारण अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। आपकी रुचि गूढ़ विज्ञान, ज्योतिष या शोध में बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

इस राशि के लिए गुरु सातवें भाव में रहेगा। गुरु वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कामों पर असर डालेगा। वैवाहिक जीवन और व्यावसायिक साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण समय है। अविवाहितों लोगों के विवाह के योग बनेंगे। पार्टनरशिप वाले व्यापार में वृद्धि होगी। वक्री होने के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

गुरु इस राशि के छठे भाव में रहेगा। गुरु रोग, शत्रु और ऋण संबंधी कामों पर सीधा असर डालेगा। ये स्थिति शत्रुओं पर विजय दिलाने में सहायक होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। ऋण से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

  • कुंभ राशि

गुरु इस राशि के पांचवें भाव में रहेगा और संतान, प्रेम और शिक्षा पर सीधा असर डालेगा। ये स्थिति संतान संबंधी कामों में लाभ देगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। निवेश में सावधानी बरतनी होगी।

गुरु इस राशि के चौथे भाव में रहेगा। गुरु माता, भवन और वाहन से संबंधित कामों सीधा असर डालेगा। ये स्थिति भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगी। नया घर या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। माता का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनसे संबंध मजबूत होंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *