Jumped into a well with his bike in Hazaribagh, died | हजारीबाग में बाइक समेत कुएं में कूदा युवक, मौत: बचाने में चार की भी गई जान, पत्नी से विवाद के बाद कुएं में लगाई थी छलांग – Hazaribagh News

कुएं में डूबे युवक को बचाने में पांच लोगों की मौत हो गई।

हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सड़वाहा गांव में हुई। एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक समेत कुएं में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, उसे बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे और

.

मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है। विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई थे। वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था।

हादसे के बाद शोकाकुल परिजन।

हादसे के बाद शोकाकुल परिजन।

​​​​​सुंदर गुस्से में बाइक से निकला था सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर का अपनी पत्नी रूपा के साथ किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद सुंदर गुस्से में बाइक लेकर निकला और सीधे कुएं में गाड़ी समेत कूद गया।

मृतकों में विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई थे।

मृतकों में विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई थे।

कुएं से पानी निकाल शवों को निकालना पड़ा घटना की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले राहुल, सूरज, विनय और पंकज कुएं में उतरे पर वो भी डूब गए। एक साथ पांच मौत होने से गांव में अफरातफरी मच गई। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। शव को बाहर निकालने के लिए कुएं के पानी को मोटर से बाहर निकालना पड़ा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *