Judo karate training started in CN Inter College Dugda | सीएन इंटर कॉलेज दुग्दा में जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू – Bokaro News


.

सीएन इंटर कॉलेज दुग्दा में जूड़ो, कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने सोमवार से किया। छात्र-छात्राओं को अपनी रक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्राचार्य ठाकुर ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन भी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूडो, कराटे में पारंगत बनाने का बीड़ा उठाया है, वह भी निःशुल्क। बताया कि इस कला कौशल के द्वारा छात्रों को विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे। इस कला से आत्मरक्षा के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। लड़कियों के लिए शिक्षा व स्वरोजगार जितना आवश्यक है, उतना ही सेल्फ डिफेंस होना भी जरूरी है।

खास करके महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को रोकने और आत्म सुरक्षा के लिए जूडो कराटे का क्लास शुरू किया गया है। कॉलेज के एक सौ छात्र-छात्राएं आत्म विश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़कर इस कला को अपना रही है। मुख्य प्रशिक्षक महादेव गोप ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद लड़का-लड़कियों में आत्म विश्वास एवं आत्म रक्षा का भाव जागृत कर किसी भी परिस्थिति से स्वयं को सुरक्षित रखना है।

मौके पर नकुल यादव, विक्रम कुमार नायक, पायल कुमारी के अलावे कॉलेज के सहायक प्राचार्य शादाब तरन्नुम आदि मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *