- Hindi News
- Business
- JioStar Launched A New Platform ‘JioHotstar’, Merges JioCinema And Disney+ Hotstar
नई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जियो स्टार ने एक नया OTT प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ लॉन्च कर दिया है। यह प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर से बना है। अब यूजर्स को जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार दोनों ही प्लेटफॉर्म के कंटेंट एक ही जगह पर देखने को मिलेंगे।
यह कदम वायकॉम-18 और स्टार इंडिया के हाल ही में जियो स्टार के साथ मिलकर काम करने के बाद उठाया गया है। जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल कंटेंट के एक्सेस के लिए तीन महीने और एक साल के सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए गए हैं।
जियो हॉटस्टार के तीन महीने और एक साल के सब्सक्रिप्शन प्लान्स
प्लान |
तीन |
एक साल |
एक्सेस और फीचर्स |
मोबाइल प्लान |
₹149 |
₹499 | एक मोबाइल डिवाइस पर एक्सेस |
सुपर प्लान | ₹299 | ₹899 | मोबाइल, वेब और लिविंग रूम प्लेटफॉर्म में एक साथ दो डिवाइस पर एक्सेस |
प्रीमियम प्लान | ₹499 | ₹1,499 | चार डिवाइस तक एड-फ्री कंटेंट (लाइव स्पोर्ट्स/इवेंट को छोड़कर) |
जियो हॉटस्टार के CEO किरण मणि ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सभी भारतीयों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करना है। 10 भाषाओं में 1.4 बिलियन से ज्यादा भारतीयों को कंटेंट अवेलेबल कराने के साथ जियो हॉटस्टार यूजर्स को एक ही ऐप से अपने पसंदीदा शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स देखने की सुविधा देगा।
जियो हॉटस्टार पर वॉर्नर ब्रॉस और HBO जैसी कंपनियों का कंटेंट भी मिलेगा
एक अनाउंसमेंट में जियो हॉटस्टार ने कहा कि जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कस्टमर्स आसानी से नए प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। ओरिजिनल कंटेंट के अलावा जियो हॉटस्टार पर NBC यूनिवर्सल पीकॉक, वॉर्नर ब्रॉस, डिस्कवरी, HBO और पैरामाउंट जैसी कंपनियों का कंटेंट भी मिलेगा, जो इस समय कोई अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइड नहीं करती है।