झारखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य मेघ गर्जन के साथ बारिश के भी आसार हैं।।
.
21 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात के साथ-साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 24 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
हजारीबाग, कोडरमा में छाए रहेंगे बादल
झारखंड में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में आज मतदान है। हजारीबाग और कोडरमा में काले बादल छाए रहेंगे बारिश की भी संभावना है लेकिन चतरा में गर्मी रहेगी यहां का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि हजारीबाग और कोडरमा का तापमान चतरा के मुकाबले कम रहेगा।
मौसम विभाग का यलो अलर्ट
गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर मौसम विभाग ने सभी जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
देवघर रहा सबसे गर्म
राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। राज्य में सबसे अधिक बारिश 22.8 एमएम पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गयी है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस देवघर तो सबसे कम चाईबासा में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

