Jharkhand Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting Percentage Update; Ranchi Jamshedpur Giridih Dhanbad | JMM BJP Congress | झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग आज: 82 लाख वोटर्स करेंगे 93 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला – Jharkhand News

झारखंड की चार लोकसभा सीट पर आज मतदान होना है। चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोट डाले जाएंगे। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक होगा।

.

झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट हैं। इनमें अब तक 7 सीटों पर वोटिंग हो गई है। कल छठे चरण में 4 सीटों पर मतदान होना है। आखिर चरण में 1 जून को 3 सीटों पर मतदान होगा।

रांची सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर

इन चार सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। अगर इन चार सीटों पर नजर डालें तो रांची लोकसभा सीट में कुल 21 लाख से अधिक मतदाता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया है। रांची लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से भाजपा का कब्जा रहा है। कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय वर्ष 2009 में जीते थे। अब उनकी बेटी चुनावी मैदान में है।

जमशेदपुर में भाजपा और जेएमएम के बीच मुकाबला
जमशेदपुर सीट में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो और I.N.D.I.A. गठबंधन की तरफ से झामुमो के प्रत्याशी समीर मोहंती के बीच है। इस सीट पर इंडी गठबंधन की तरफ से अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया, जबकि भाजपा की तरफ से अमित शाह भी इस सीट पर जनता से वोट की अपील कर चुके हैं।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटर धनबाद सीट पर
धनबाद लोकसभा सीट सबसे अहम है। यह सबसे अधिक मतदाताओं वाला वाला क्षेत्र है। यहां 22 लाख से अधिक मतदाता हैं। इस सीट पर 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 2009 से इस सीट पर भाजपा जीत हासिल करती रही है।

धनबाद में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने अवसर दिया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट दिया है।

गिरिडीह में त्रिकोणीय मुकाबला
गिरिडीह में 18 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे। इस सीट पर भाजपा ने गठबंधन के तहत आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इंडी गठबंधन की तरफ से जेएमएम के प्रत्याशी मथुरा महतो हैं। इस सीट पर एनडीए का कब्जा रहा है।

2009 में इस सीट पर JMM के टेकलाल महतो जीते थे, उसके बाद से एनडीए इस सीट से जीत रही है। इस सीट पर त्रिकोणीय स्थिति बन सकती है, क्योंकि भाजपा और जेएमएम के साथ एक निर्दलीय जयराम महतो इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं उनकी खूब चर्चा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *