Jewelery worth Rs 22 lakh kept in car stolen in Aurangabad | कार में रखे 22 लाख के जेवरात की चोरी: चोरों ने वाहन के शीशे को तोड़ा, कैश और ज्वेलरी चोरी की; UP जा रहा था परिवार – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में एक कार का शीशा तोड़कर 22 लाख रुपए के आभूषण और 10 हजार रूपए चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के NH-16 स्थित शिव शक्ति होटल के बाहर खड़े चार पहिया वाहन से चोरी की है।

.

घटना के संबंध में झारखंड राज्य के जमशेदपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे की सगाई उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को होनी थी। लगभग 5 से 6 चार पहिया वाहन से पूरे परिवार के साथ हमलोग झारखंड के जमशेदपुर से वाराणसी के लिए शनिवार की सुबह निकले थे।

इसी बीच हम लोगों को भूख लगने पर मदनपुर थाना क्षेत्र के NH-19 स्थित शिव शक्ति लाइन होटल के पास चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। इसमें से 3 बैग से 22 लख रुपए के आभूषण और 10 हजार रुपए नगद अज्ञात शातिर चोरों ने चोरी कर ली।

क्षतिग्रस्त वाहन।

क्षतिग्रस्त वाहन।

घटना की जानकारी हमलोगों को तब मिली जब शिव शक्ति लाइन होटल से खाना खाकर बाहर निकले, तो देखा की गाड़ी का शीशा फूटा हुआ है। गाड़ी में रखे आभूषण और पैसा गायब थे।

घटनास्थल पर उपस्थित लोग

घटनास्थल पर उपस्थित लोग

मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्क्षण घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर सर्वप्रथम आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा है। प्राप्त आवेदन के अनुसार सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार करीब 6 से 7 चार पहिया वाहन से लगभग 35 से 40 की संख्या में पूरे परिवार सगाई समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहा था। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, इस संबंध में पीड़ित परिवारों से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बोलने में असमर्थता जाहिर किए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *