Jalor BJP celebrates Good Governance Day | जालोर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस: पूर्व PM वाजपेयी को दी पुष्पांजलि; अटल प्रदर्शनी का किया शुभांरभ – Jalore News

अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्प अर्पित श्रदांजलि देते हुए पदाधिकारी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर जालोर भाजपा ने गुरुवार को जालोर जिला मुख्यालय पर अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि दी।

.

राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक (कैबिनेट मंत्री) एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया- अटल विहारी वाजपेयी का जीवन संकटों से भरा था। लेकिन लक्ष्य अटल और राष्ट्रहित का मजबूत संकल्प होने के कारण उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी।

जालोर सांचौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा- आज हम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत को हर दिशा में मजबूती दी।

इस दौरान संगठन पर्व के जिला मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु चेतानी, राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं भीनमाल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड, पुखराज राजपुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, मंजू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगलसिंह सिराणा व दीपसिंह धनानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *