Jalandhar West by election update congress leadership Campaigned for candidate Surinder Kaur | Punjab Congress | Jalandhar News | जालंधर वेस्ट उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे वड़िंग: समस्याओं का जल्द समाधान का दिया आश्वासन, बाजवा और पूर्व CM चन्नी भी रहे मौजूद – Jalandhar News

जालंधर के स्थानीय होटल में उक्त मीटिंग रखी गई थी। जहां नेताओं ने सुरिंदर कौर के लिए वोट मांगे।

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एक तरफ आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर में केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया, वहीं

.

बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जुटे थे। राजा वड़िंग ने जमकर आप और बीजेपी पर निशाना साधा।

यह बैठक शहर के एक स्थानीय होटल में हुई। राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार बीबी सुरिंदर कौर के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से इस उपचुनाव के लिए अपने वार्ड में प्रचार करने का आग्रह किया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

जालंधर में कांग्रेस ने किया प्रचार।

जालंधर में कांग्रेस ने किया प्रचार।

शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा है उपचुनाव

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। 30 मई को अंगुराल ने इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा।

3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।

मजे की बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत भाजपा के उम्मीदवार थे और अंगुराल आप के उम्मीदवार थे। इस बार उलटा हुआ है। भगत आप के हैं और अंगुराल भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *