Jalandhar police arrested big cyber fraud gang update | Punjab | Haryana | Himachal | Uttar Pradesh | West Bengal | Karnataka | Jalandhar News | Punjab Police | जालंधर में साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह पकड़ा: 5 गिरफ्तार, 19 बैंक खाते सीज, हरियाणा-यूपी-हिमाचल-बंगाल-कर्नाटक से चल रहा था नेटवर्क – Jalandhar News

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को साइबर क्राइम को लेकर बड़ी सफलता हासिल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 5 राज्यों से करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो भोले-भाले लोगों को फोन कर साइबर क्राइम में फंसाते थे। इस मल्टी स्टेट गैंग द्वारा 61 साइबर फ्रॉड

.

19 बैंक खातों की डिटेल भी मिली, जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से पुलिस 19 बैंक खाते जब्त किए हैं। जिसकी डिटेलिंग की जा रही है। क्योंकि फ्रॉड के बाद आरोपियों द्वारा उक्त पैसा इन्हीं बैंक खातों में डाला जा रहा था। पिछले 61 फ्रॉड का पैसा भी इन्हीं खातों में डाला गया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जालंधर सिटी पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्ड।

आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्ड।

6 राज्यों में फैसला आरोपियों का नेटवर्क

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों का नेटवर्क 6 राज्यों में फैसला हुआ है। जिसमें सबसे पहला पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और कर्नाटक है। सभी राज्यों में आरोपियों के साथी फैले हुए है। आरोपी भोले भाले लोगों को अपनी बातों में लगाकर बैंक खाते खुलवाते है। फिर उसी में फ्रॉड का पैसा मंगवाते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *