Jalandhar Corporation notice to Jalandhar famous Bath Castle Resort | Bath Castle Resort | Jalandhar | Pragpur | Jalandhar News | जालंधर के चर्चित बाठ कैसल रिजॉर्ट को निगम का नोटिस: 1.58 करोड़ रुपए जमा करवाने के निर्देश, अमाउंट में 70 लाख ब्याज शामिल – Jalandhar News


बाठ कैसल रिजॉर्ट को नोटिस जारी किया गया है।

पंजाब में जालंधर के सबसे बड़े रिजॉर्ट्स में एक बाठ कैसल (मैरिज पैलेस) को जालंधर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जाकर बाठ कैसल के मालिकों को तुरंत प्रभाव से 1.58 करोड़ रुपए की बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। ये कार्रवाई जालंधर नगर निगम

.

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जालंधर नगर निगम द्वारा साल 2017 में बाठ कैसल रेगुलर करने के संबंध में मंजूरी दे दी गई थी। इसकी कुल फीस करीब 1.04 करोड़ बनी थी। पैसा जमा करवाने के लिए 6 किश्तें बनाई गई थी। जिसमें पहले किश्त साल 2018 के फरवरी मांग में दी गई। जिसकी अमाउंट करीब 15 लाख 26 हजार की थी। बाकी के पैसे लिए गए समय के अनुसार दिए जाने चाहिए थे। बकाया करीब 89,25 लाख रुपए रह गया था।

2370 दिनों का 70 लाख बन गया ब्याज

पैसा नहीं जमा हुआ तो सरकारी पॉलिसी के अनुसार बकाया अमाउंट पर ब्याज लगना शुरू हो गया था। एक के बाद एक किश्तें छूटती गईं और फाइन बढ़ता गया। ऐसे में बकाया राशि पर करीब 12 प्रतिशत के हिसाब से फाइन लगना शुरू हो गया। बकाया अमाउंट चुकाने से लेकर अब करीब 2370 दिनों का गैप बन चुका है।

इसका ब्याज ही करीब 70 लाख रुपए होन गया है। अब नगर निगम की बकाया राशि करीब 1.58 लाख रुपए है। बता दें कि नगर निगम का खजाना भरने के लिए अब बिल्डिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर की अन्य डिफाल्टरों की भी नोटिस भेजा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *