Jalandhar by election bull appeared during media address of Punjab Congress chief Raja Warring | Punjab Congress | Jalandhar News | Jalandhar bypoll update | पंजाब कांग्रेस प्रधान के मीडिया संबोधन के दौरान आया सांड: ​​​​​​​वड़िंग ने साइड होकर बचाई जान, जालंधर में पत्नी संग चुनाव-प्रचार करने आए थे – Jalandhar News

राजा वड़िंग के मीडिया संबोधन के दौरान आया सांड।

पंजाब के जालंधर में उप चुनाव को लेकर प्रचार करने आए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रविवार को देर शाम मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक सांड आ गया और लोगों को टक्कर मारने लगा था। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति का घटना में चोट न

.

बता दें कि समय रहते वड़िंग ने भी सांड को आते देख लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटनाक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें राजा वड़िंग अपनी जान बचाकर साइड पर होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सांड वहां से चला गया और राजा को उनके सुरक्षा कर्मियों ने वहां से निकाल लिया।

मीडिया को संबोधन के दौरान आया सांड।

मीडिया को संबोधन के दौरान आया सांड।

वड़िंग अपनी पत्नी के साथ प्रचार के लिए आए थे जालंधर

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बीते दिन जालंधर वेस्ट हलके में हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ये हादसा होने लगा था।

प्रचार के दौरान राजा ने कहा- बीजेपी और आम आदमी पार्टी नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- जालंधर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। क्योंकि जालंधर पश्चिम की जनता दल-बदलुओं से परेशान है। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी अलग-अलग पार्टियां छोड़कर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल इस रेस में भी नहीं है और उनके बारे में बात करना भी बेकार है।

मीडिया से बातचीत करते हुए राजा वड़िंग।

मीडिया से बातचीत करते हुए राजा वड़िंग।

अंगुराल के वायरल हुए कथित ऑडियो पर भड़के राजा

भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल के बारे में उन्होंने कहा कि उनके जैसे गुंडे इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं। यह वही शीतल हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। अब उन्हीं की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। आपको बता दें कि कल एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि उक्त ऑडियो अंगुराल का है।

इस पर राजा ने कहा- ऐसी रिकॉर्डिंग अभी वायरल होनी बाकी है। जालंधर पश्चिम हलके की सड़कें, सीवरेज और हालत बहुत खराब हो चुकी है। हमारे प्रत्याशी सुरिंदर की छवि ईमानदार है। इसलिए लोगों को पता है कि कहां वोट देना है और कहां नहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *