Jaguar-Land Rover plants to remain closed until October 1 | अब 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे जगुआर-लैंडरोवर के प्लांट: साइबर अटैक के कारण करीब 3 हफ्ते से बंद, टाटा मोटर्स का शेयर 2% गिरा

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साइबर अटैक के बाद टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद रखने के फैसले को 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। उत्पादन पर रोक पहले 24 सितंबर तक थी। खबरों के मुताबिक, बीते करीब तीन हफ्ते से साइबर अटैक के कारण ऑपरेशंस पूरी तरह ठप हैं।

टाटा मोटर्स का लगभग 70% रेवेन्यू जगुआर लैंड रोवर यानी JLR से ही आता है। इस साइबर अटैक से अनुमानित नुकसान 2 बिलियन पाउंड (करीब 23 हजार करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है, जो कंपनी के सालाना मुनाफे से भी ज्यादा है। इसी वजह से आज यानी, 25 सिंतबर को टाटा मोटर्स के शेयरों में 2% से ज्यादा कि गिरावट है।

इस घटना के हर पहलू को सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं…

सवाल 1: जगुआर लैंड रोवर साइबर हमला कब हुआ था?

जवाब: अगस्त के आखिर में जेएलआर के आईटी सिस्टम पर साइबर हमला हुआ था। इसकी वजह से कंपनी के ब्रिटेन स्थित तीन प्रमुख प्लांट्स- सोलिहुल, हेलीवुड और वॉल्वरहैंपटन में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया।

ये प्लांट्स रोजाना करीब 1,000 वाहन तैयार करते हैं, लेकिन हमले के बाद आईटी सिस्टम को बंद करना पड़ा, ताकि नुकसान को और फैलने से रोका जा सके। ये प्लांट अब 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

सवाल 2: इस साइबर हमले का जेएलआर के ऑपरेशंस पर क्या असर पड़ा है?

जवाब: असर बेहद गंभीर है। उत्पादन रुकने से सप्लाई चेन पर भी ब्रेक लग गया। ब्रिटेन में जेएलआर की फैक्ट्री में करीब 30,000 सीधे कर्मचारी हैं, जबकि सप्लाई चेन में 1 लाख और इनके खर्च पर निर्भर 60,000 लोग हैं। हमले के बाद सभी कर्मचारियों को घर पर रहने को कहा गया है। कुल मिलाकर, तीन हफ्तों से ज्यादा समय से ऑपरेशंस ठप हैं, जो कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

तीन हफ्तों से ज्यादा समय से JLR के ऑपरेशंस ठप हैं, जो कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

तीन हफ्तों से ज्यादा समय से JLR के ऑपरेशंस ठप हैं, जो कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

सवाल 3: आर्थिक नुकसान कितना बड़ा हो सकता है? क्या कोई आंकड़ा उपलब्ध है?

जवाब: रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि कुल नुकसान 2 बिलियन पाउंड तक पहुंच सकता है। यह राशि जेएलआर के वित्तीय वर्ष 2025 के अनुमानित प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (1.8 बिलियन पाउंड) से भी ज्यादा है। साइबर इंश्योरेंस न होने के कारण पूरा बोझ कंपनी के कंधों पर आ गया है।

सवाल 4: टाटा मोटर्स पर इसका क्या प्रभाव पड़ा, खासकर शेयर मार्केट में?

जवाब: टाटा मोटर्स के शेयर्स बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा गिरकर 664 रुपए पर आ गया है। निवेशकों को लगता है कि ये नुकसान टाटा मोटर्स के पूरे वित्त वर्ष को प्रभावित कर सकता है।

सवाल 5: जेएलआर या टाटा मोटर्स ने इस मुद्दे पर क्या कहा है?

जवाब: कंपनी ने साइबर हमले को ‘मेजर आईटी इश्यू’ बताया है, लेकिन वित्तीय नुकसान की सटीक राशि की जानकारी नहीं दी है। रिकवरी पर फोकस करते हुए कहा गया है कि आईटी सिस्टम को सुरक्षित करने के बाद ही ऑपरेशंस बहाल होंगे। कर्मचारियों को घर से काम या छुट्टी पर रहने की सलाह दी गई है।

सवाल 6: क्या यह हमला सिर्फ जेएलआर तक सीमित है, या ब्रिटेन में अन्य कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं?

नहीं, यह अकेला मामला नहीं। इस साल ब्रिटेन में कई कंपनियां साइबर हमलों का शिकार हुई हैं। उदाहरण के तौर पर, मार्क्स एंड स्पेंसर ग्रुप और कुछ रिटेल चेन भी आईटी ब्रेक का सामना कर चुकी हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि साइबर सिक्योरिटी आज की बिजनेस वर्ल्ड में कितनी क्रिटिकल हो गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *