Ismaili Muslims Leader Aga Khan Death Update | Portugal News | इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन: 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 49वीं पीढ़ी के इमाम थे


लिस्बन39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आगा खान का पुर्तगाल में निधन हो गया। उनके 3 बेटे और 1 बेटी है। - Dainik Bhaskar

आगा खान का पुर्तगाल में निधन हो गया। उनके 3 बेटे और 1 बेटी है।

इस्माइली मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक नेता और अरबपति आगा खान का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। AP न्यूज ने आगा खान फाउंडेशन के हवाले से बताया कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम आगा खान चतुर्थ का पुर्तगाल में निधन हो गया। उनके उत्तराधिकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। आगा खान के 3 बेटे और 1 बेटी है।

आगा खान का असली नाम प्रिंस शाह करीम अल हुसैनी था। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1936 को जिनेवा में हुआ था और उन्होंने अपना शुरुआती बचपन केन्या के नैरोबी में बिताया। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इस्लामी हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने वाले आगा खान 20 साल की उम्र में इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता बन गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित संपत्ति 800 मिलियन डॉलर से 13 अरब डॉलर तक मानी जाती है। उन्होंने विकासशील देशों में घरों, अस्पतालों और स्कूलों के लिए बड़ा दान दिया।

2010 में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (तब प्रिंस) के साथ आगा अली।

2010 में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (तब प्रिंस) के साथ आगा अली।

1957 में दी गई आगा खान की उपाधी 19 अक्टूबर 1957 को तंजानिया के दार-एस-सलाम में उन्हें आधिकारिक रूप से आगा खान चतुर्थ की उपाधि दी गई। आगा खान के अनुयायी उन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज मानते थे। उनके पास ब्रिटिश, फ्रांसीसी, स्विस और पुर्तगाली नागरिकता थी। उन्हें घोड़े पालने का भी शौक था।

उन्होंने 2012 में वैनिटी फेयर मैगजीन से कहा था-

QuoteImage

हमारे यहां पैसे कमाने को बुराई नहीं माना जाता है। इस्लामी नैतिकता यह है कि अगर खुदा ने आपको समाज में एक खास जगह दी है तो समाज के लिए आपकी नैतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

QuoteImage

अमेरिकी बॉडीबिल्डर और एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के साथ आगा खान।

अमेरिकी बॉडीबिल्डर और एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के साथ आगा खान।

मुस्लिम समाज और पश्चिम दुनिया के बीच ब्रिज माना जाता था इस्लामी संस्कृति के समर्थक आगा खान को मुस्लिम समाज और पश्चिम दुनिया के बीच ब्रिज माना जाता था। उन्होंने बांग्लादेश, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में कई हॉस्पिटल बनवाए।

आगा खान ने दो बार शादी की थी। पहली शादी 1969 में पूर्व ब्रिटिश मॉडल सारा क्रोकर पूल से हुई, जिनसे उनकी एक बेटी और दो बेटे थे। 1995 में दोनों का तलाक हो गया। 1998 में उन्होंने जर्मनी में जन्मी गैब्रिएल लीनिंगन से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा हुआ। 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

वैनिटी फेयर मैगजीन ने 2013 में आगा खान के बारे में लिखा था-

QuoteImage

बहुत कम लोग आध्यात्मिक और भौतिक, पूर्व और पश्चिम, मुस्लिम और ईसाई के बीच की खाई को इतनी खूबसूरती से पाट पाते हैं, जितनी खूबसूरती से वह पाटते हैं।

QuoteImage

आगा खान दूसरी पत्नी गैब्रिएल लीनिंगन के साथ डच शाही महल में।

आगा खान दूसरी पत्नी गैब्रिएल लीनिंगन के साथ डच शाही महल में।

कौन हैं इस्माइली मुस्लिम? इस्माइली मुस्लिम शिया इस्लाम का एक मस्लक, यानी उप-संप्रदाय है, इसे खोजा मुसलमान, आगाखानी मुसलमान और निजारी मुसलमान भी कहते हैं। ये अनुयायियों के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा शिया उप-संप्रदाय है।

इस्माइली मुस्लिम कुरान की व्याख्या को इमाम के जरिए मानते हैं। इस्माइली मुस्लिम जहां इबादत करते हैं उस जगह को जमातखाना कहते हैं।

—————————————————

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प बोले- ईरान मेरी हत्या करे, तो नेस्तनाबूद कर देना:प्रतिबंध लगाने से जुड़े आदेश पर साइन किए, ईरान का तेल निर्यात निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को अपने सलाहकारों को निर्देश दिया कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाए। ट्रम्प का ये बयान मीडिया से बातचीत के दौरान आया। उस वक्त ट्रम्प ईरान पर दबाव डालने से जुड़े आदेश पर साइन कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *