मुंबई2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 223 अंक की बढ़त रही। ये 22,643 के स्तर पर बंद हुआ।
बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। आज HDFC में 4.38%, इंडसइंड बैंक में 2.98% और SBI के शेयर में 2.96% की तेजी रही। अच्छे नतीजों के बाद यस बैंक का शेयर भी 3.82% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

IREDA के शेयर में 6.50% की तेजी
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को नवरत्न का दर्जा मिलने के बाद इसके शेयर में आज 6.50% की तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर 11.10 रुपए बढ़कर (6.50%) 181.75 रुपए पर बंद हुआ।

BSE के शेयर में 13% की गिरावट
BSE के शेयर में आज 13% की गिरावट देखने को मिली है। SEBI ने BSE को सालाना टर्नओवर फीस पर रेगुलेटरी फीस का भुगतान करने को कहा है, जिसकी वजह से ये गिरावट आई है। अब BSE को रेगुलेटरी फीस और ब्याज के साथ 165 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 609 अंक की गिरावट के साथ 73,730 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट देखने को मिली, ये 22,419 के स्तर पर बंद हुआ था।
