IPL 2025 Delhi Capitals Mentor; Kevin Pietersen | Indian Premier League | दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को मेंटर बनाया: 2009-14 तक बतौर खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे; फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर चुके

स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन को IPL 2025 के लिए अपना मेंटर बनाया है। वे पहली बार कोचिंग रोल में होंगे।

44 साल के पीटरसन का यह कोचिंग रोल में पहला कार्यकाल है। वे 2009-14 तक बतौर खिलाड़ी भारतीय लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 17 IPL मैचों में कप्तानी भी की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इस पोस्ट के जरिए पीटरसन को मेंटर बनाने का ऐलान किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इस पोस्ट के जरिए पीटरसन को मेंटर बनाने का ऐलान किया।

फ्रेंचाइजी 3 महीने पहले कोचिंग स्टॉफ में बदलाव किया फ्रेंचाइजी ने 3 महीने पहले अपने कोचिंग स्टॉफ में बदलाव किया था। तब हेड कोच रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए थे। पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि हेमंग बदानी टीम के हेड कोच, जबकि वेणुगोपाल राव क्रिकेट के डायरेक्टर बने हैं।

मुनाफ ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

मुनाफ ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

2021 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2021 के बाद से IPL के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। तब टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में कोलकाता से क्वालिफायर-2 हारकर बाहर हो गई थी।

—————————–

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *