नई दिल्ली49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

JSW MG मोटर इंडिया शुक्रवार (25 जुलाई) को भारतीय बाजार में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर कार साइबरस्टर लॉन्च करने जा रही है। ये भारत की पहली फुली-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। कंपनी का दावा है कि साइबरस्टर 3.2 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं फुल चार्ज पर इसकी रेंज 520km होगी।
यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर MG M9 MPV से ज्यादा सस्ती हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। MG साइबरस्टर का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह BMW Z4 के मुकाबले एक अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह MG के ज्यादा प्रीमियम सिलेक्ट पोर्टफोलियो के तहत आने वाली दूसरी कार है। कंपनी ने इसे मार्च 2024 में मुंबई में हुए एक इवेंट में पहली बार रिवील किया था। इसके बाद भारत ग्लोबल मोबिलिटी शो-2025 में शोकेज किया था।

कंपनी ने साइबरस्टर को मार्च 2024 में मुंबई में हुए एक इवेंट में पहली बार रिवील किया था।


