लीड्स5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 350 रन दूर हैं। जैक क्रॉली 12 और और बेन डकेट 9 रन पर नाबाद हैं।
भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को 90/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। केएल राहुल (137 रन) और ऋषभ पंत (118 रन) ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी करके 300 पार पहुंचा दिया।
इस साझेदारी के टूटते ही पूरी भारतीय टीम 364 रन पर पवेलियन लौटे गई। टीम ने आखिरी 5 विकेट 31 रन बनाने में गंवा दिए। शार्दूल ठाकुर (4 रन), मोहम्मद सिराज (शून्य) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) 349 के स्कोर पर आउट हुए।
इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट झटके। शोएब बशीर को 2 विकेट मिले। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड
पंत की पारी से जुड़े 2 फैक्ट


चौथे दिन के टॉप परफॉर्मस


दिन भर के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:48 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम रहा तीसरा सेशन
चौथे दिन का आखिरी सेशन इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम रहा। 27 ओवर के इस सोशन में भारत ने 21 ओवर बल्लेबाजी की। टीम ने सेशन के 67 रन बनाने में आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। यहां भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने 6 ओवर में 21 रन बनाए। जोश टंग और ब्रायडन कार्स ने 3-3 विकेट झटके।
05:34 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टंप्स : दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 21/0
अंपायर्स ने स्टंप्स कर दिया है। इंग्लैंड का टीम का स्कोर 21/0 है। जैक क्रॉली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड को मैच के आखिरी 350 रनों की जरूरत है।
05:26 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
क्रॉली ने सिराज के ओवर में लगातार दो चौके मारे
जैक क्रॉली ने चौथा ओवर डाल रहे मोहम्मद सिराज की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। सिराज के इस ओवर से 9 रन आए।
05:09 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया
05:01 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
बशीर ने प्रसिद्ध को आउट किया, भारत ऑलआउट
भारतीय टीम 355 रन पर ऑलआउट हो गई है। 96वें ओवर की आखिरी बॉल पर शोएब बशीर ने प्रसिद्ध कृष्णा को जोश टंग के हाथों कैच कराया।
04:35 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारत दूसरी पारी में 350 पार, जडेजा-प्रसिद्ध खेल रहे
92वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 350 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। जडेजा ने क्रिस वोक्स की चौथी बॉल पर एक रन लेकर स्कोर 350 रन पहुंचाया।
04:21 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
टंग को एक ओवर में 3 विकेट, शार्दूल-सिराज और बुमराह आउट
91वें ओवर में जोश टंग ने 2 बैटर्स को आउट किया। उन्होंने…
- पहली बॉल पर शार्दूल ठाकुर को जो रूट के हाथों कैच कराया। शार्दूल 4 रन ही बना सके।
- दूसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज को विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। सिराज खाता नहीं खोल सके।
- चौथी बॉल पर जसप्रीत बुमराह को बोल्ड कर दिया। बुमराह भी खाता नहीं खोल सके।
03:59 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
करुण नायर 20 रन बनाकर आउट, वोक्स को विकेट
भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया।करुण नायर 86वें ओवर में क्रिस वोक्स को उन्हीं की बॉल पर कैच थमा बैठे। वे महज 20 रन ही बना सके। नायर पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे।
03:50 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
राहुल 137 रन बनाकर आउट, कार्स ने बोल्ड किया

85वें ओवर में भारत ने दूसरी पारी में 5वां विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल 137 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने बोल्ड किया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (8 रन) और यशस्वी जायसवाल (4 रन) को भी आउट किया।
03:35 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पंत के साथ से जुड़ा रोचक फैक्ट

03:14 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारत दूसरी पारी में 300 पार, केएल राहुल खेल रहे
भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 77वें ओवर में केएल राहुल ने बेन स्टोक्स की दूसरी बॉल पर दो रन लेकर टीम स्कोर 300 पहुंचा दिया।
02:45 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
टी-ब्रेक: भारतीय बैटर्स के नाम रहा सेशन

चौथे दिन का दूसरा सेशन भारतीय बैटर्स के नाम रहा। 27 ओवर के इस सेशन में भारत ने एक विकेट खोकर 145 रन बनाए। केएल राहुल और करुण नायर की जोड़ी नाबाद है। ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हुए।
02:32 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट, बशीर को विकेट

72वें ओवर में भारत ने दूसरी पारी का चौथा विकेट गंवाया। यहां ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बसीर ने जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। शोएब ने 195 रनों की पार्टनरशिप को ब्रेक किया।

02:23 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पंत ने टेस्ट करियर का 8वां शतक बनाया है
02:21 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पंत एक टेस्ट की दोनों पारियां में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में भी शतक जमा दिया है। वे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने गए हैं।
दुनिया में उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया है। फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2001 में हरारे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया था।
02:06 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
दूसरी पारी में भारत का स्कोर 250 पार हुआ
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। केएल राहुल 65वें ओवर डाल रहे ब्रायडन कार्स की पहली बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 250 पार पहुंचाया।
01:58 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारत की कुल बढ़त 250 पार
भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 250 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर 249 रन हो गया है। टीम को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी।
01:48 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल ने 9वां टेस्ट शतक लगाया

केएल राहुल पिछली पारी में 42 रन पर आउट हुए थे।
केएल राहुल ने अपने करियर का 9वां शतक लगाया। उन्होंने शोएब बशीर के ओवर की आखिरी बॉल पर 2 रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की।
01:24 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पंत ने 16वीं फिफ्टी लगाई
जोश टंग के ओवर में 2 चौके लगाकर ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की 16वीं फिफ्टी पूरी की। इसके अगले ओवर में उन्होंने शोएब बशीर को लॉन्ग ऑन के ऊपर से 2 सिक्स भी लगाए।

पंत ने पहली इनिंग में शतक लगाया था।
01:08 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने स्वीप शॉट खेलकर चौका लगाया
54वें ओवर की पहली बॉल पर केएल राहुल ने शोएब बशीर की बॉल पर स्वीप शॉट खेलकर चौका लगाया। बशीर ने सामने की तरफ ओवरपिच बॉल फेंकी थी।
12:48 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
लंच के बाद जोश टंग ने पहला ओवर मेडेन फेंका
लंच के बाद बॉलिंग करने आए जोश टंग ने पहला ओवर मेडेन फेंका। इस ओवर की सभी 6 बॉल उन्होंने ऑफ स्टंप की तरफ फेंकी। ऋषभ पंत ओवर में कोई रन नहीं बना सके।

पंत ने लंच के बाद पहला ओवर खेला।
12:07 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पहले सेशन में भारत ने 63 रन बनाए
चौथे दिन के पहले सेशन में भारत ने 24.1 ओवर की बल्लेबाजी की। केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। उनके साथ 31 रन बनाकर ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। भारत ने इस सेशन में 63 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हुए।

12:02 PM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
दूसरी पारी में भारत का स्कोर 150 रन पहुंचा
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 150 रन का स्कोर बना लिया है। 48वां ओवर डाल रहे शोएब बशीर की तीसरी बॉल पर पंत ने दो रन लेकर स्कोर 150 पहुंचाया।
11:51 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
राहुल-पंत की फिफ्टी पार्टनरशिप, 92 पर तीसरा विकेट गिरा था
11:15 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल को जीवनदान, हैरी ब्रूक से कैच छूटा

कैच छूटने के बाद हैरी ब्रूक निराश होकर जमीन पर बैठ गए।
38वें ओवर में केएल राहुल को जीवनदान मिला। जोश टंग के ओवर की 5वीं बॉल पर हैरी ब्रूक से गली में राहुल का कैच ड्रॉप हो गया। इस समय राहुल 58 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

केएल राहुल का कैच छूटने के बाद जोश टंग का रिएक्शन।
10:59 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल की बैटिंग पर इरफान पठान की पोस्ट
10:49 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल का फिफ्टी सेलिब्रेशन देखिए

लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में फिफ्टी सेलिब्रेट करते केएल राहुल। वे पहली पारी में 42 रन पर आउट हुए थे।
10:34 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट की 18वीं फिफ्टी पूरी
10:28 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल की फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 पार
- केएल राहुल ने 29वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। यह उनका टेस्ट में 18वां अर्धशतक है।
- राहुल ने ब्रायडन कार्स की चौथी बॉल पर दो रन दौड़कर अर्धशतक पूरा किया।
- इसी के साथ भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
10:14 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारत की कुल बढ़त 100 पार
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 100 पार हो गई है। भारतीय पारी के 26वें ओवर में पंत ने चौका लगाकर कुल बढ़त को 100 पार पहुंचाया।
10:09 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
कप्तान गिल 8 रन बनाकर आउट, कार्स ने बोल्ड किया
भारत ने चौथे दिन के दूसरे ओवर में तीसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने बोल्ड कर दिया।
09:53 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
दिन के खेल से पहले वॉर्मअप करते इंग्लिश प्लेयर्स

वॉर्मअप सेशन में फुटबॉल खेलते जो रूट।
09:42 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
मौसम का हाल- बादल छाए, पेसर्स को मदद मिलेगी
लीड्स के आसमान में बादल छाए हुए हैं। ओवरकास्ट कंडीशन के आज के खेल में तेज गेंदबाजों को मिलने की संभावना है। 24 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। बारिश की संभावना केवल 4% है।
दिन भर बादलों की मौजूदगी लगभग 67% रहने का पूर्वानुमान है।
09:37 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारत तीसरे दिन 96 रनों से आगे, राहुल-गिल नाबाद

भारत तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड से 96 रन आगे हैं। टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद लौटे। साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स ने डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन को दोनों पारियों में पवेलियन भेजा। पढ़ें पूरी खबर
09:35 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
दूसरे दिन भारत 471 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड 209/3

इंग्लैंड ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दमदार वापसी की। स्टंप्स तक इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। ओली पोप 100 रन पर नाबाद लौटे। जो रूट 28, बेन डकेट 62 और जैक क्रॉली 4 रन बनाकर आउट हुए। तीनों को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। पढ़ें पूरी खबर
09:35 AM23 जून 2025
- कॉपी लिंक
पहले दिन गिल-जायसवाल के शतक

भारत ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन पर नाबाद लौटे। दोनों चौथे विकेट के लिए 138 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर