India vs Bangladesh Sanju Samson hardik pandya suryakumar yadav top moments | सैमसन ने रिशाद को लगातार 5 छक्के लगाए: चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की, कन्फ्यूजन में रनआउट होने से बचे पराग-हार्दिक; टॉप मोमेंट्स

हैदराबाद19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में 133 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने शनिवार को पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका। तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

भारत से संजू सैमसन ने 40 गेंद पर सेंचुरी लगाई, वह 111 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने रिशाद हुसैन के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर फिफ्टी और चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। मैच में फ्लडलाइट में दिक्कत के कारण खेल रोका गया।

भारत-बांग्लादेश मैच के टॉप मोमेंट्स…

1. फ्लडलाइट्स में खराबी के कारण खेल रोका गया भारतीय पारी के 9वें ओवर में फ्लडलाइट्स की खराबी के कारण कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के बाद स्टेडियम का एक लाइट टॉवर बंद हो गया। जिसके बाद कुछ देर के लिए खेल रोक दिया गया था। हालांकि, खेल दोबारा शुरू होने के बाद भी भारत ने तेज रफ्तार से ही रन बनाए।

फ्लडलाइट्स में खराबी के कारण खेल 10 मिनट तक रुका रहा, इस दौरान भारत से सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके थे।

फ्लडलाइट्स में खराबी के कारण खेल 10 मिनट तक रुका रहा, इस दौरान भारत से सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके थे।

2. सैमसन ने रिशाद के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाए भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन ने लेग स्पिनर रिशाद हुसैन के खिलाफ पारी के 10वें ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। सैमसन पहली ही बॉल पर सिक्स लगाने से चूक गए, उन्होंने फिर ओवर की बाकी सभी गेंदों पर छक्के लगा दिए, ओवर से 30 रन बने।

संजू सैमसन ने 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 11 चौके और 8 छक्के लगाए।

संजू सैमसन ने 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 11 चौके और 8 छक्के लगाए।

3. सैमसन ने सिक्स लगाकर फिफ्टी और चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की संजू सैमसन ने 22 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। उन्होंने रिशाद हुसैन के खिलाफ पारी के 7वें ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाया। सैमसन ने सिक्स लगाने के साथ ही फिफ्टी पूरी की। उन्होंने फिर 13वें ओवर में अपनी सेंचुरी भी चौका लगाकर पूरी की। इस बार उन्होंने मेहदी हसन के खिलाफ सामने की दिशा में चौका लगाया।

सेंचुरी लगाने के बाद सैमसन ने बाइसेप्स दिखाकर सेलिब्रेशन किया। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही सेंचुरी रही। इसके साथ ही वह टी-20 में सेंचुरी लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर भी बन गए।

सैमसन ने सेंचुरी लगाने के बाद बाइसेप्स सेलिब्रेशन किया।

सैमसन ने सेंचुरी लगाने के बाद बाइसेप्स सेलिब्रेशन किया।

4. पराग ने 101 मीटर लंबा छक्का लगाया भारतीय बैटर रियान पराग ने शेख महेदी हसन के खिलाफ 17वें ओवर में 101 मीटर लंबा छक्का लगाया। महेदी हसन ने ओवर की चौथी गेंद फुलर लेंथ फेंकी। पराग ने बिना कदमों को हिलाए लॉन्ग-ऑन पर एक लंबा छक्का जड़ दिया। जो 101 मीटर लंबा रहा। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपने 250 रन भी पूरे कर लिए।

रियान पराग (बाएं) ने 34 रन की पारी खेली और हार्दिक पंड्या के साथ 26 गेंद पर 70 रन की साझेदारी की।

रियान पराग (बाएं) ने 34 रन की पारी खेली और हार्दिक पंड्या के साथ 26 गेंद पर 70 रन की साझेदारी की।

5. कन्फ्यूजन में रनआउट होने से बचे पराग और हार्दिक भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन हार्दिक पंड्या और रियान पराग के बीच एक ऐसा मोमेंट देखने को मिलना, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 18वें ओवर की तीसरे गेंद हार्दिक के पैड पर लगी। जिसके बाद पराग ने रन लेना शुरू कर दिया।

हार्दिक क्रीज पर ही गिर गए और दोनों बैटर्स एक समय बैटिंग एंड पर आ गए थे। विकेटकीपर ने बॉल उठाई और बॉलर की ओर थ्रो की, गेंदबाज बॉल नहीं पकड़ सके। इतने में हार्दिक नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे और रन पूरा कर लिया। दोनों ने तेजी से बैटिंग की और 26 ही गेंद पर 70 रन की साझेदारी कर ली।

रन लेते समय रियान पराग (बाएं) और हार्दिक पंड्या (दाएं) कन्फ्यूज हो गए थे।

रन लेते समय रियान पराग (बाएं) और हार्दिक पंड्या (दाएं) कन्फ्यूज हो गए थे।

6. तंजिम ने 20वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजिम हसन साकिब ने 20वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या का विकेट लेने के बाद चौथी गेंद पर नीतीश रेड्डी को भी कैच आउट करा दिया। रेड्डी खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, साकिब ने अपने 4 ओवर में 66 रन खर्च कर दिए।

7. बांग्लादेश ने पहली गेंद पर विकेट गंवा दिया 298 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही बॉल पर विकेट गंवा दिया। परवेज हुसैन इमोन खाता खोले बगैर मयंक यादव का शिकार हुए। मयंक ने उन्हें बाउंसर फेंकी, जिसके बाद इमोन फर्स्ट स्लिप में सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच हो गए।

मयंक यादव ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

मयंक यादव ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *