In the last 30 years, the average night temperature in the capital was 13.8 degrees, this year it was 17.2, that’s why the cold disappeared | मौसम का हाल: राजधानी में पिछले 30 साल में रात का औसत तापमान 13.8 डिग्री, इस साल रहा 17.2, इसलिए गायब सी रही ठंड – Raipur News


राजधानी में इस साल दिसंबर का महीना औसत से ज्यादा गर्म गुजरा है। रायपुर में पिछले 30 सालों का औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री है। इस साल दिसंबर के 31 दिनों का औसत तापमान करीब 17.02 डिग्री रहा। यानी 30 साल के औसत की तुलना में इस साल का औसत न्यूनतम तापमा

.

यह स्पष्ट है कि इस साल दिसंबर के महीने में कम ठंड पड़ी है। पिछले 30 दिनों के न्यूनतम तापमान का विश्लेषण करने से निष्कर्ष निकला कि इस माह महज एक बार न्यूनतम तापमान 16 दिसंबर को 10 डिग्री से कम यानी 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा महीने में तीन दिन 20 डिग्री या उससे अधिक रहा। 11 से 16 दिसंबर के बीच यानी छह दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बाकी बचे 20 दिन न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहा।

यानी इन बीस दिनों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। दिसबंर के अंतिम दिनों में खासतौर पर 20 से 31 दिसंबर के बीच जब यहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है, तब न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा रहा। यही वजह है कि पिछले तीस साल के औसत तापमान से तीन डिग्री तक ज्यादा रहा।

आज से रात के तापमान में गिरावट के आसार राजधानी रायपुर में 1 जनवरी को दिन का तापमान 1 डिग्री तक बढ़ेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बुधवार को ये 30 डिग्री तक बढ़ जाएगा अलबत्ता रात के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचेगा।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और लगातार गिरावट दर्ज होगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। राजधानी सहित राज्यभर के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मंगलवार तक हालांकि राज्य के ज्यादातर बड़े शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से बढ़ा हुआ है। जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया है। दुर्ग में भी रात का तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ा हुआ है।

राजधानी में रात का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से करीब 3.4 डिग्री तक बढ़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में केवल पेंड्रारोड और उसके आस-पास के इलाके में ही ठंड पड़ रही है। केवल यहीं रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री तक कम है। बाकी सभी शहरों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है।

हिमालय की तराई से आएगी ठंडी हवा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान मौसम में नमी लगभग पूरी तरह से दूर हो गई है। इसके साथ ही हिमालय की तराई से ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू होगा। इससे रात में ठंड बढ़ेगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका असर शुरू हो गया है। एक-दो दिन बाद रायपुर सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *