In Meerut, a 12th class student and an 11th class girl student gave the complaint | मेरठ में 12वीं के छात्र, 11वीं की छात्रा ने दी: सैनिक विहार और पल्लवपुरम स्थित घरों में फंदे पर लटके मिले शव – Meerut News


मेरठ में शुक्रवार को 2 विद्यार्थियों के शव घरों में फंदे से लटके मिले। दोनों ने अपनी जान दे दी। सैनिक विहार कॉलोनी में 12वीं के छात्र प्रशांत राणा (17) और पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी निवासी कक्षा 11 की छात्रा निशा (15) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बृह

.

डिनर के बाद सोने गया छात्र सुबह लटका मिला सरधना रोड की सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले अजब सिंह जल निगम में कार्यरत हैं। अजब सिंह का 17 साल का बेटा प्रशांत राणा 12वीं का स्टूडेंट था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि प्रशांत गुरुवार रात डिनर के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आया तो घरवालों को चिंता हुई। इसके बाद घरवालों ने आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। तब घरवालों ने ऊपर जाकर खिड़की से कमरे में झांका तो देखा बेटा पंखे पर लटका था। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।

छत पर कपड़े सुखाने के बहाने लगाया फंदा दूसरी घटना में पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि फेज दो में विनोद अपनी पत्नी और बेटी निशा के साथ रहते हैं। शुक्रवार को विनोद काम पर चले गए। घर में पत्नी और बेटी निशा थीं। तभी निशा मां से छत पर कपड़े सुखाने की बात कहकर चली गई। काफी देर बाद भी वह नीचे नहीं आई तो मां ने उसे आवाज लगाई। निशा के जवाब न देने पर मां ऊपर गई। जीने का दरवाजा बंद मिलने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा ऊपर बने कमरे का दरवाजा खुला था और निशा का शव पंखे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका था। नंगली अब्दुल्ला माछरा में महिला ने की खुदकुशी देहात में माछरा के गांव नंगली अब्दुल्ला में महिला ने घरेलू कलह के कारण पंखे से फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। नंगली अब्दुल्ला माछरा में विकास खटीक फेरी लगाता है। करीब पांच साल पहले विकास ने वाराणसी की ज्योति (25) संग शादी की थी। दोनों के एक बेटा शंभू (3) है। ज्योति दोबारा गर्भवती भी थी। विकास शुक्रवार की सुबह मंडी में सामान खरीदने गया था। उसका बेटा शंभू रोने लगा। तभी पड़ोसियों ने उसकी मां के बारे में पूछा तो विकास ने जवाब दिया कि वह दरवाजा नहीं खोल रही है। झरोखे से देखा तो ज्योति छत के पंखे से फंदे पर लटका हुई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ज्योति को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास की मां ओमवती दिल्ली में अपने देवर के यहां रहती है। पुलिस ने बताया कि ज्योति के मायके वालों को वाराणसी में सूचना दे दी गई है। वह शनिवार सुबह तक यहां पहुंच जाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को नंगली अब्दुल्ला में विकास के घर पर ही रखवाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *