.
महिला के नाम पर उनके ससुराल वालों की ओर से धोखे से लाखों रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 11 मई 2017 को पंचकूला निवासी हुई थी और उन्हें उसी समय से दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था। दिसंबर 2021 में उनके ससुराल वालों ने उन्हें बताए बिना उनके नाम पर लोन लेकर लोन की राशि खर्च ली।
आरोपियों ने उनके पति पर भी दबाव बनाकर उनके पति के करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के बदले भी लोन ले लिया। 18 जनवरी, 2023 को उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके ससुर और देवर सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें जबरन घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।