In Bareilly, a drunk man misbehaved with a woman constable | बरेली में शराब के नशे में महिला कांस्टेबल से बदसलूकी: बरेली के प्रेमनगर में रात में शराबियों को पकड़ने में घायल हुईं महिला कांस्टेबल, जवान समेत 2 पकड़े – Bareilly News

रात में पकड़े गए युवकों से पूछताछ करती पुलिस।

बरेली में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में सवार सवार युवकों ने महिला महिला कांस्टेबल से बदसलूकी की। जिसमें महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उसके बाद भी शराब के नशे में धुत युवक कमेंट्स करने लगे। महिला कांस्टेबल ने जैसे ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा

.

पेट्रोल पंप के पास की है घटना

बरेली के प्रेमनगर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कांस्टेबल से रात में कोहड़ापीर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदसलूकी कर दी। कार में चार से 5 युवक थे, जो शराब के नशे में धुत थे।

घायल महिला कांस्टेबल, यहां कोई पहचान नहीं दी जा रही है।

घायल महिला कांस्टेबल, यहां कोई पहचान नहीं दी जा रही है।

महिला कांस्टेबल के विरोध करने के बाद भी शराब के नशे में महिला कांस्टेबल के साथ कमेंट्स किए। जिसके बाद आरोपियों ने कार दौड़ा दी। महिला कांस्टेबल ने पुलिस को सूचना देते हुए दो युवकों का पीछा किया। करीब 100 मीटर तक भागने के बाद महिला कांस्टेबल गिरकर घायल हो गईं, लेकिन दो युवकों को पकड़ लिया।

भागते समय फिसलकर घायल हुई महिला सिपाही

महिला सिपाही से रात में पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। महिला कांस्टेबल भागते समय गिरकर घायल हुईं। जहां उनके दोनों घुटनों पर चोट लगी है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ की। वहीं तीन अन्य युवकों की तलाश में पीछा किया। पकड़े एक युवक ने बताया कि मैं सेना में तैनात हूं। एक शादी समारोह में शराब पी थी। गाजियाबाद नंबर की गाड़ी में शराब की बोतल भी मिली है।

पुलिस का बयान जानिए

इस मामले में इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला कांस्टेबल गिरकर घायल हुई हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ प्रथम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मैं रात में जुलूस में हं। पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *