IMD Weather Rainfall Forecast; Maharashtra MP CG Delhi NCR| Rajasthan Heatwave Rain Duststrom Alert | नॉर्थ से साउथ तक बदला मौसम: दिल्ली में धूल भरी आंधी चली, 9 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट; बेंगलुरु में बारिश से 17 फ्लाइट्स चेन्नई डायवर्ट हुईं

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Forecast; Maharashtra MP CG Delhi NCR| Rajasthan Heatwave Rain Duststrom Alert

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में आंधी चलने के कारण रेनोवेशन के लिए बनाया गया स्ट्रक्चर गिर गया - Dainik Bhaskar

दिल्ली में आंधी चलने के कारण रेनोवेशन के लिए बनाया गया स्ट्रक्चर गिर गया

दिल्ली में शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने से कई जगह होर्डिंग्स गिरे और कुछ फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया। कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर पड़े, जिससे लंबा देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

आंधी के कारण तापमान में कमी आने का अनुमान भी लगाया गया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। रात के वक्त हल्की बारिश होगी।

उधर, बेंगलुरु में गुरुवार रात से हुई बारिश के बाद पूरे शहर में पानी भर गया। कर्नाटक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में पानी लीक होने के चलते 17 फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा।

आंधी के बाद दिल्ली में कुछ देर बारिश हुई

आंधी के बाद दिल्ली में कुछ देर बारिश हुई

20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश में गर्मी के मौसम के बीच 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 5 दिन तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि आज 3 उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ जिलों में भी हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों में तेज बारिश होगी।

उधर, देश के 7 राज्यों में गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में आज हीटवेव की चेतावनी है। फलोदी जिले में शुक्रवार को तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले 5 दिन तक उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। इधर, दिल्ली में आज धूलभरी आंधी और बिजली चमकेगी। यहां 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मैप भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार है। इसमें 11 मई को भी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में डस्ट स्टॉर्म की चेतावनी दी गई है।

मैप भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार है। इसमें 11 मई को भी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में डस्ट स्टॉर्म की चेतावनी दी गई है।

अगले 2 दिनों का मौसम का अनुमान

12 मई: 7 राज्यों में बारिश होगी, दिल्ली में तेज हवा चलेगी

  • महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी में तेज बारिश का अनुमान है।
  • हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • गुजरात में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

13 मई: 6 राज्यों में बिजली गिरने का अनुमान, 3 राज्यों बारिश का अलर्ट

  • उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है।
  • हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलेगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होगी।
बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की सीलिंग से पानी गिरा, जिसकी वजह से टर्मिनल में पानी भर गया।

बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की सीलिंग से पानी गिरा, जिसकी वजह से टर्मिनल में पानी भर गया।

दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने दी गर्मी से राहत
दिल्ली में शुक्रवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार रात काे X पोस्ट के जरिए मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की थी। पोस्ट में कहा गया था कि दिल्ली और NCR (लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद) के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके पहले जारी किए अलर्ट में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि शनिवार को तापमान 29 से 39 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि शनिवार और रविवार को बारिश की पूरी संभावना है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *